फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nitin tops in 1500 meter race

Pilibhit News: 1500 मीटर दौड़ में नितिन अव्वल

Thu, 21 Dec 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 21 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nitin tops in 1500 meter race
ग्राम टाह पौटा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत । स्रोत - युवा क
पीलीभीत। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को मरौरी ब्लाॅक की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता टाहपौटा के खेल मैदान में कराई गई। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाली, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुई। खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 1500 मीटर दौड़ में नितिन व 800 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में हरपाल ने मारी बाजी। 400 मीटर में कुलदीप और 1500 मीटर दौड़ में नितिन यादव अव्वल रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रीना प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग बालक की 100 मीटर दौड़ में बंटू, 200 में राहुल कुमार व 400 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार प्रथम रहे। जूनियर बालिका की 100 मीटर दौड़ में निशा मौर्य और 800 मीटर में ज्योति प्रथम रहीं। सब जूनियर बालिका की 100 मीटर में जया यादव, 800 में प्रियांशी प्रथम स्थान पर रहीं। कबड्डी में रोहित कुमार और सब जूनियर में अर्जुन की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरकृत किया गया।
विज्ञापन


निशांत ने सबसे ज्यादा दूर फेंका गोला
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय परिसर में बुधवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय खेलकूद में कपिल ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। सब जूनियर ग्रुप की 100 मीटर में अर्जुन प्रताप, 800 मीटर दौड़ में मानू यादव, ऊंची कूद में अरवाज, गोला फेंक में निशांत, लंबी कूद में अर्जुन पहले स्थान पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी और वॉलीबॉल में सरस्वती विद्या मंदिर की टीम पहले स्थान पर रही। जूनियर बालक की 100, 200 दौड़, लंबी कूद में प्रदीप, 400 मीटर दौड़ में हसीब गौरव, ऊंची कूद में योगेंद्र, गोला फेंक में सुमित, चक्का फेंक में करन प्रथम रहें। सीनियर बालक वर्ग की 100, 200 मीटर दौड़ मेंं शिवम, 400 में अमित, 1500 में कपिल, ऊंची, लंबी कूद में तौहीद, गोला फेंक में आशीष, चक्का फेंक मेंं अभिनव प्रथम रहें।

कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर और वॉलीबाॅल में अमृता खास की टीम प्रथम रही। जूनियर बालिका वर्ग की 100, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद में निवेदिता प्रथम रही। 400, 800 में रोली, ऊंची कूद में कंचन प्रथम रहीं। सीनियर बालिका की 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद में अंशिका, ऊंची कूद में फरीदा, गोला व चक्का फेंक में प्रतिभा पहले स्थान पर रहीं। कबड्डी मेंं राजकीय महाविद्यालय की टीम प्रथम रही। विधायक विवेक वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, बीडीओ अमित शुक्ला, डीओ पीआरडी नरेंद्र कुमार, छविराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed