{"_id":"664b5c35d44c7dd6ad06e00c","slug":"nine-meritorious-people-honored-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116607-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नब्बे फीसदी से अधिक अंक लाने पर नौ मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नब्बे फीसदी से अधिक अंक लाने पर नौ मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
बीसलपुर के एसवीएम इंटरकॉलेज में मेधावी विद्यार्थियो को किया गया पुरस्कृत । स्रोत - कॉलेज
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले नौ मेधावियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह की शुरुआत डायट के प्राचार्य मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 और 12 में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी आगे की परीक्षाओं में भी अच्छे अंक लाएं। इसी से उनकी पढ़ाई की सार्थकता सिद्ध होगी।
समारोह में कॉलेज के प्रबंधक विष्णु गोयल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, उप प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा, मोहित रस्तोगी, नवेंद्र कुमार ने भी विचार साझा किए। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों अमन गंगवार, अंश गंगवार, आदित्य गंगवार, देवेश कुमार, देवेंद्र कुमार, वंश वर्मा, अनिल बाबू, रिशभ कश्यप और सौरभ कुमार को नकद धनराशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।