{"_id":"5853d680afb700a054f7427889cc9d73","slug":"nightly-power-cuts-raging-on-merchant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रिकालीन बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रिकालीन बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी
Pilibhit
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद कर बिजली शेड्यूल बदलाने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में तमाम व्यापारी रविवार को डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शहर में रोजाना रात को अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। कमोवेश दिन में भी यही हाल रहता है। इससे आम जनता की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं बीमारियां बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। ज्ञापन में रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद कर सुबह पांच बजे से आठ बजे तक और रात को छह बजे से नौ बजे तक बिजली कटौती कर शेष समय में बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। सुनील कुमार वर्मा, अरुणदास चंचल, राशिदनूर, संजय पांडेय, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शकील, अशोक अरोरा, ओमप्रकाश लोधी, विशाल सिंह, मोहम्मद शफी, नबी हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन