फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NHAI team arrived for technical investigation of the overbridge

Pilibhit News: ओवरब्रिज की तकनीकी जांच के लिए पहुंची एनएचएआई की टीम

Wed, 04 Sep 2024 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
NHAI team arrived for technical investigation of the overbridge
असम हाईवे पर जांच पड़ताल करती एन एच की टीम।स्रोत:कार्यदायी संस्था
पीलीभीत। शहर के असम हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज की गुणवत्ता देखने के लिए लखनऊ और बरेली से तकनीकी टीम पहुंची। टीम ने निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता को परखा और निर्माण में प्रयोग सामग्री की भी जांच की।
विज्ञापन

असम चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी मिली थी। इसको लेकर 99.52 करोड़ की लागत से 650 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। फ्लाई ओवर निर्माण के शुरुआती दौर में पहले अतिक्रमण रोड़ा बना, इसके बाद बिजली की लाइन बीच में आने से काम गति नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन

करीब 11 माह पहले अतिक्रमण हटने के बाद तेजी से काम शुरू हुआ। मौजूदा समय में पुल पर गर्डर रखने का काम चल रहा है। पुल के चल रहे काम की एनएचएआई बरेली और लखनऊ की टीम ने यहां आकर जांच की। इस दौरान कार्यदायी संस्था के लोगों से भी जानकारी ली गई। बताया गया कि गर्डर लांचिंग का 50 फीसदी तो फ्लाईओवर का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। टीम ने कार्यदायी संस्था को फरवरी तक फ्लाई ओवर का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





-
एनएचएआई की टेक्निकल टीम ने यहां आकर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फरवरी तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
- तरुण बनर्जी, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed