फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NHAI engineer did not agree, traders again demonstrated

Pilibhit News: एनएचएआई के अभियंता ने नहीं मानी बात, व्यापारियों ने फिर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
NHAI engineer did not agree, traders again demonstrated
बीसलपुर के बाराहपत्थर चौराहे पर प्रर्दशन करते व्यापारी । संवाद
बीसलपुर। चीनी मिल अतिथि गृह में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी विधायक और एसडीएम की मौजूदगी में व्यापारियों की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता मलखान सिंह से वार्ता हुई। विधायक ने भी व्यापारियों की पैरवी की, लेकिन अभियंता ने दुकानें छोड़ने में असमर्थता जता दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी जद में नगर के 200 दुकानदारों की दुकानों का काफी हिस्सा आ रहा है। इन दुकानदारों को दुकानें खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है। दुकानदार चाहते हैं कि नगर में सड़क की चौड़ाई कम रखी जाए, ताकि उनकी दुकानें सुरक्षित रहें, लेकिन एनएचएआई के अभियंता मानक से समझौता करने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन

विधायक विवेक वर्मा और एसडीएम सचिन राजपूत की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को चीनी मिल के अतिथि गृह में व्यापारियों की फिर से एनएचएआई के अभियंता मलखान सिंह से वार्ता हुई। व्यापारियों ने कहा कि दुकानें टूटने से उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी। विधायक ने भी व्यापारियों की पैरवी की, लेकिन अभियंता ने असमर्थता जताते हुए व्यापारियों की बात मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने विद्या मंदिर के पास अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पवन अग्रवाल, दीपक मौर्य, सुधीर शर्मा, रामबाबू शर्मा, कमलेश शर्मा, रमेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, तसलीम खां, राजेश जोशी, अमित गंगवार, आंशू गंगवार, मोहित मित्तल, राजेश गंगवार, पंकज गंगवार, हरीश गंगवार, मीनू खां, मोमिन खां आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed