फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   new year celebration

Pilibhit News: नए साल का स्वागत, पुराने को विदाई

Sun, 01 Jan 2023 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
new year celebration
नए साल का जश्न मनाते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। नए साल का स्वागत लोगों अपने-अपने अंदाज में किया। होटलों और घरों में पार्टियां हुईं। जैसे ही रात के 12 बजे लोगों ने आतिशबाजी छोड़कर नए साल का स्वागत किया। होटलों और अन्य स्थानों पर आधी रात तक युवा संगीत की धुनों पर थिरकते दिखे।
विज्ञापन

नए साल को लेकर कई दिन पहले से ही लोगों ने कार्यक्रम तय कर लिया था। जश्न मनाने के लिए होटलों को एडवांस में ही बुक करा दिया गया था। हाल यह था कि अधिकतर होटलों के कमरे बुक थे।
विज्ञापन

इधर, नए साल के स्वागत के लिए एक दिन पहले ही शहर के चौराहों और पार्कों को लाइटों से सजा दिया गया। ऐसे में शनिवार को शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग दिखा। धूम धड़ाके के साथ युवा वर्ग संगीत की धुनों पर थिरकते रहे। रात 12 बजते ही आतिशबाजी छुड़ाकर लोगों ने नए साल 2023 का स्वागत किया। सभी ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा रोड, पूरनपुर रोड के अलावा शहर के सभी होटलों पर देर रात तक नए साल का जश्न होता रहा।
--
मोबाइल पर भी हुआ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान
लोगों में इतना उत्साह था कि रात के 12 बजते ही लोगों में सबसे पहले नए साल की बधाई देने की होड़ लग गई। लोगों ने फोन करके व व्हाट्सअप व फेसबुक पर शुभचिंतकों को बधाई संदेश देना शुरू कर दिया।

--
सड़कों पर तैनात रही पुलिस
नए साल के जश्न में हुड़दंग रोकने और सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। चौराहों और होटलों के आसपास पुलिस गश्त करती रही। पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस का पहरा देखा गया। शहर के एकता सरोवर, नेहरु पार्क के पास भी पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed