फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New twist in the murder of the teenager she was killed by her lover in Pilibhit

किशोरी की हत्या में नया मोड़: सिपाही को क्लीनचिट... प्रेमी निकला कातिल, इसलिए प्रेमिका को मार डाला

Wed, 08 May 2024 12:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 May 2024 12:03 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या कर दी गई थी। डीएम के आदेश पर 23 दिन बाद उसका शव कब्र से निकाला गया था। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा है। 

विज्ञापन
New twist in the murder of the teenager she was killed by her lover in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में किशोरी की हत्या कर शव दफनाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसमें उसका कहना था कि वह अपने पति के साथ नेपाल में भट्ठे पर काम करती है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने दादा-दादी के साथ गांव में ही रहती थी। 
विज्ञापन


गांव की ही उसकी दो सहेलियां परेवा वैश्य चौकी पर तैनात (फिलहाल मुरादाबाद में तैनात) सिपाही राजकुमार से उसकी पुत्री के मोबाइल पर बात करती थीं। जिसमें गांव का ही साहिम नाम का युवक उनकी मदद करता था। किशोरी की मां का आरोप था कि अप्रैल में साहिम ने सिपाही राजकुमार और सहेलियों की मदद से उसकी पुत्री की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: सपा-भाजपा में दिखी लड़ाई... हाथी चला सुस्त चाल, साफ दिखा जातियों में बंटवारा; मतदाता भी रहे मौन

इतना ही नहीं दादा-दादी को बातों में फंसाकर शव को भी दफन करवा दिया। महिला का कहना था कि जब कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी पुत्री का मोबाइल सही कराया, तो उसमें सिपाही राजकुमार और उसकी पुत्री की एक सहेली की फोटो और वीडियो दिखाई दिए। जिसके बाद उनका शक गहरा गया। वह एसपी से मिलीं। 

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि आरोपी साहिम ने पूछताछ में बताया कि उसका किशोरी से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ईद की अगली रात 11 बजे उसे मिलने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह समय से पहले ही पहुंच गया। जहां उसने देखा कि दो लड़के किशोरी के कमरे से निकल कर भाग रहे हैं। 

जब उसने किशोरी से उनके बारे में पूछा तो वह खामोश रही। इस पर वह अपना आपा खो बैठा और उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया इस मामले में आरोपी साहिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की विवेचना जारी है, अगर कोई और नाम सामने आता है तो उसपर भी कार्रवाई होगी। 

सिपाही की दी क्लीनचिट 
मृतका की मां ने सिपाही राजकुमार पर भी आरोप लगाए थे। बावजूद इसके उसे क्लीन चिट दे दी गई। इसके अलावा किशोरी की दो सहेलियों के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed