फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New laws begin to change better, all need to understand: SP

नए कानून बेहतर परिवर्तन की शुरुआत, सभी को समझने की जरूरत : एसपी

Tue, 02 Jul 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
New laws begin to change better, all need to understand: SP
बीसलपुर कोतवाली में लोगों को नए कानूनों की जानकारी देते अधिकारी।संवाद
पीलीभीत। देश भर में सोमवार को नए कानून लागू हो गए। आमजन को कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन समेत जिले के सभी थानों और कोतवाली में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में एसपी अविनाश पांडेय ने मौजूद अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि नए कानून एक बेहतर परिवर्तन की शुरुआत हैं। सभी को इन्हें समझने की जरूरत है।
विज्ञापन


एसपी अविनाश पांडेय ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नए कानून के तहत पुलिस और न्याय की प्रक्रिया में तेजी आएगी। जिसका लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने से लेकर चार्जशीट और न्यायालय प्रक्रिया में काफी बदलाव आएगा। इसके लिए नए कानून में 45 धाराओं को जोड़ा गया है। पीड़ित को बेवजह चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए भी न्याय प्रणाली में प्रौद्योगिकी का बेहतर समावेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें ई-एफआईआर से लेकर समन, नोटिस के अलावा न्यायालय में ई-बयान, इलेक्ट्रानिक माध्यमों से गवाहों, अभियुक्तों, विशेषज्ञों व पीड़ितों की उपस्थिति हो सकेगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए नए कानून में विशेष प्रावधान दिए गए हैं। इसमें 18 साल से कम उम्र की किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म के लिए आजीवन कारावास या मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है।
एसपी ने कहा कि नए कानूनों को लेकर अफसरों समेत स्टाफ को परीक्षण दे दिया गया है। आमजन को समझने के लिए जागरूकता और प्रचार प्रसार की जरूरत है। इस मौके पर फिल्म के माध्यम से भी मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। एडीएम रितु पुनिया, एएसपी विक्रम दहिया के अलावा संयुक्त बार एसोसिएशन के सचिव आनंद मिश्रा ने भी नए कानून को लेकर अपने विचार रखे।
इस मौके पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, अधिवक्ता शरद जायसवाल, सैयद हैदर जाफरी, भारत भूषण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन परिसर में एसपी ने शहर निवासी दिव्यांग कमल शर्मा से पौधरोपण कराया। इसके अलावा कोतवाली और सुनगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एडीएम रितु पुनिया के अलावा प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी, पवन कुमार पांडेय मौजूद रहे।
जिला कारागार में तीन नए आपराधिक कानूनों के तहत जानकारी प्रदान किए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैदियों को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर जिला जज सुनील कुमार ने कैदियों को विस्तार से सभी कानूनों के बारे में बताया। इस मौके पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, सिविल बार एसो. के अध्यक्ष विवेक पांडेय, सचिव मोहन गिरि आदि मौजूद रहे।
--
गोष्ठी में नए कानूनों के संबंध में दूर की शंकाएं
बीसलपुर। कोतवाली में सोमवार को आयोजित गोष्ठी में एसडीएम महिपाल सिंह, सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल अशोकपाल ने लोगों को नए कानूनों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शंकाओं को दूर किया। दियोरिया कोतवाली में हुई गोष्ठी में कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव, एसएसआई सलमान अली, उपनिरीक्षक अरुणेश भदौरिया, शंंकरलाल और जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी। संवाद

--
देहात के थानों में भी दी गई नए कानूनों की जानकारी

कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम महिपाल सिंह, सीओ प्रतीक दहिया व कोतवाल अशोक पाल, घुंघचाई थाने में एसडीएम राजेश शुक्ला व सीओ आलोक सिंह, माधोटांडा थाने में एसडीएम आशुतोष गुप्ता, सीओ आलोक सिंह, अमरिया थाने में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष बृजवीर सिंह, बरखेड़ा थाने में एसडीएम महिपाल सिंह व सीओ प्रतीक दहिया, न्यूरिया थाने में एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सीओ विधिभूषण मौर्य व एसओ प्रदीप कुमार विश्नोई ने मौजूद लोगों को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। संवाद

बीसलपुर कोतवाली में लोगों को नए कानूनों की जानकारी देते अधिकारी।संवाद

बीसलपुर कोतवाली में लोगों को नए कानूनों की जानकारी देते अधिकारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed