फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   new education plan

बेसिक शिक्षा में नई व्यवस्था लागू, नगर क्षेत्र के बीईओ का कार्यक्षेत्र बढ़ा

Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
new education plan
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग में नई व्यवस्था लागू की गई है। अब नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी जनपद मुख्यालय की 30 किमी के दायरे में आने वाली पांच नगर इकाइयों के स्कूलों का भी कामकाज देखेंगे। ऐसे में अब जहानाबाद, कलीनगर नगरपंचायत के स्कूल भी अब जिला मुख्यालय पर बैठे खंड शिक्षा अधिकारी के अधीन रहेंगे। बीएसए ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के अधिकार क्षेत्र को व्यावहारिक और तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत जिले में नगर क्षेत्र के लिए मात्र एक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय होगा जो जिला मुख्यालय पर स्थित होगा। जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र के सभी स्कूल और मुख्यालय से 30 किमी तक की दूरी की नगर इकाइयों (नगरपालिका/नगरपंचायत) में स्थित विद्यालय जिला मुख्यालय पर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय के अधीन होंगे। इस संबंध में शासन ने बीएसए को 15 दिन के अंदर आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे। इधर शासन के निर्देशानुसार बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बुधवार शाम आदेश जारी कर दिए। जारी आदेश के मुताबिक अब जनपद मुख्यालय के 30 किमी के दायरे में आने वाली नगर पंचायत जहानाबाद, नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा, नगर पंचायत बरखेड़ा और नगर पंचायत कलीनगर में स्थित सभी परिषदीय स्कूल अब जिला मुख्यालय पर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र के अधीन कर दिए गए। बीएसए ने जनपद मुख्यालय पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र कुमार वर्मा को आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेशानुसार नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र के सभी स्कूल और मुख्यालय से 30 किमी तक की दूरी की नगर इकाइयों के विद्यालय भी जिला मुख्यालय पर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय के अधीन होंगे। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। - चंद्रकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed