फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New DM's challenge to speed up development

दो साल के कार्यकाल में डीएम पुलकित खरे ने जिले के विकास को दी रफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

दो साल एक माह के कार्यकाल में डीएम पुलकित खरे ने जिले के विकास को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई।उनकी पहली पोस्टिंग 2013 में रायबरेली में ट्रेनी आईएएस के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
New DM's challenge to speed up development
डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। दो साल एक माह के कार्यकाल में डीएम पुलकित खरे ने जिले के विकास को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई। वर्षों से बदहाल गोमती उद्गमस्थल और गोमती नदी को नया जीवन दिया। बांसुरी चौराहे से लेकर शहर के कई चौराहे, राजघाट, खकरा रिवर फ्रंट बनवाने में प्राथमिकता दी। पीलीभीत मंडी में धान खरीद के दौरान वायरल वीडियो के बाद उनकी चर्चा हुई थी। नए डीएम के लिए उनके कार्यों को आगे बढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

पुलकित खरे को अब कान्हा की नगरी मथुरा का डीएम बनाया गया है। उनका स्थान अब मिर्जापुर के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार लेंगे। पुलकित खरे 17 अगस्त, 2020 को पीलीभीत के डीएम बनाए गए थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के विकास कार्यों को तरजीह दी। नौगवां फ्लाईओवर को जगमग किया, गांधी स्टेडियम, ईदगाह की हालत सुधारी। रेलवे फाटक के पास जहां कूड़े के ढेर लगते थे, वहां राजघाट बनवाया। शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण, बांसुरी उत्सव, सबसे लंबी बांसुरी बनाने का विश्व रिकॉर्ड जैसे कार्य उनके कार्यकाल में हुए।
विज्ञापन

कई मामलों में जिले को प्रदेश स्तर पर अवार्ड भी मिले। डीएम पुलकित खरे को लेकर चर्चा है कि पिछले कुछ समय से वह गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के निशाने पर थे। खासतौर से पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर राज्यमंत्री के रात में आकस्मिक निरीक्षण और डीएम कोर्ट में वादों की सुनवाई के मामलों को लेकर उनकी राज्यमंत्री से दूरी बनने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आ सकते हैं नए डीएम प्रवीण कुमार
जिले के नए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। वह 2012 बैच के आईएएस हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 2013 में रायबरेली में ट्रेनी आईएएस के रूप में हुई थी। वहां से 2014 में उनका तबादला अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ। करीब दो साल बाद 2016 में उनका ललितपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद तबादला हुआ था। इसके बाद वह हाथरस में डीएम भी रहे। हाथरस कांड के दौरान वह काफी चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed