{"_id":"68fa7e9d97082b7c3700db75","slug":"new-cc-roads-will-be-built-in-14-wards-at-a-cost-of-rs-25-crore-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-146520-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 2.5 करोड़ से बनेंगी 14 वार्डों में नई सीसी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 2.5 करोड़ से बनेंगी 14 वार्डों में नई सीसी सड़कें
Fri, 24 Oct 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका की ओर से लंबे समय बाद वार्डों में 2.5 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य शुरू होने जा रहे हैं। नगर क्षेत्र के 14 वार्डों को इन निर्माण कार्यों के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए नगर पालिका ने 23 टेंडर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आमंत्रित किए हैं। हालांकि टेंडर प्रक्रिया पर कई सभासद सवाल उठा चुके हैं।
लंबे समय से नगर पालिका क्षेत्र में कई सड़कें, गलियां, नाली आदि की स्थिति खराब है। सभासदों की ओर से पूर्व में बोर्ड बैठक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इसके प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। अब कहीं जाकर नगर क्षेत्र की सड़कें, गलियां, नाली, पुलिया आदि के कार्य शुरू होने जा रहे हैं।
यह कार्य नवंबर माह से शुरू होकर जनवरी 2026 तक पूरा होना है। इसके लिए नगर पालिका निर्माण शाखा ने ऑनलाइन टेंडर भी आमंत्रित किए हैं। वहीं इन कार्यों को लेकर कई सभासद आरोप लगा चुके हैं। जिले के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से लिखित शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि नगर पालिका ने उन वार्डों में निर्माण कार्य का टेंडर निकाला है, जिनमें पालिका पूर्व में कार्य करा चुकी है। सभासदों ने टेंडर निरस्त कराने की भी मांग की थी। संवाद