फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New and Warisan decide to run betting

नए और वारिसान सट्टे चलाने का निर्णय

Mon, 11 Jan 2016 06:56 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Mon, 11 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
New and Warisan decide to run betting

सहकारी गन्ना प्रबंध समिति की बैठक में चीनी मिलों की गन्ने की मांग पर 1048 नए और 142 वारिसान सट्टे चलाने और एजीएम फरवरी के पहले सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य को हटाने के प्रकरण में 14 जनवरी को प्रबंध समिति की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

चेयरमैन श्रीकांत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि के बाद एजेंडे पर चर्चा हुई। इसमें नए और वारिसान सट्टों को चलाने पर विचार किया गया। चेयरमैन का कहना था कि सभी चीनी मिल गन्ने कम होने की बात कहकर गन्ना की मांग कर रही हैं। इस पर समिति सचिव सौवीर सिंह ने 1048 नए सट्टे और 142 वारिसान सट्टे तैयार होने की जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील शुक्ल ने कहा कि कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट के बाद ही उक्त सट्टों को अंतिम रूप दिया गया है। इस पर तय हुआ कि जांच के बाद ही ये सट्टे चलाए जाए। उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह यादव ने कीरतपुर केेंद्र पर खराब कांटा लगाने, हरदेव सिंह ने रिजेक्ट गन्ने की पर्चियां जारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में समिति की एजीएम फरवरी माह के पहले सप्ताह में करने का निर्णय लिया गया। गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य को पद से हटाने को लेकर रोष व्यक्त किया गया और तय किया गया कि महाविद्यालय प्रकरण को लेकर 14 जनवरी को महाविद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की जाएगी। बैठक का संचालन सचिव सौवीर सिंह ने किया। बैठक में स्वदेश सिंह, सतेंद्र सिंह, हरदेव सिंह, ऊषा देवी, ढाकन लाल, गिरधारी लाल, हरप्रसाद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed