{"_id":"65f5d4343d7f229a6d0b5293","slug":"netaji-was-shown-the-way-out-election-material-was-removed-from-various-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113505-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेताजी को दिखाया बाहर का रास्ता, जगह-जगह लगी चुनाव सामग्री हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेताजी को दिखाया बाहर का रास्ता, जगह-जगह लगी चुनाव सामग्री हटाई
विज्ञापन
बीसलपुर। आचार संहिता लगते ही स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग के अधिकारियों ने जगह-जगह लगी चुनाव सामग्री हटा दी है। एक सरकारी अतिथि गृह में अनधिकृत रूप से रहने वाले एक नेताजी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
पालिका प्रशासन ने शुक्रवार की शाम पुलिस की मौजूदगी में नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई चुनाव प्रचार सामग्री हटा दी है। एसडीएम महीपाल सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार सामग्री हटाने के संबंध में बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा के ईओ और बीडीओ को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। वह खुद भी निरीक्षण कर रहे हैं।
उधर, नगर में एक सरकारी अतिथि गृह में लंबे समय से अनधिकृत रूप से रह रहे एक नेताजी को आचार संहिता लगते ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वह अपना सामान लेकर काशीनाथ विहार में एक किराए के घर में पहुंच गए हैं। नेताजी को बाहर निकाला जाना काफी चर्चा में है। एसडीएम ने बताया कि अब किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह, बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा के ब्लॉक सभागारों में भी किसी प्रकार की कोई राजनीतिक बैठक नहीं होगी। संवाद