फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NET preparation is complete, students from class one to three will give the exam today

Pilibhit News: नैट की तैयारी पूर्ण, आज कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 25 Nov 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
NET preparation is complete, students from class one to three will give the exam today
पीलीभीत। जिले के बेसिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की नैट की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। दो दिवसीय परीक्षा में सोमवार को कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी तो दूसरे दिन चार से आठ तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विभाग ने बच्चों के ओएमआर भरने का अभ्यास करा दिया है। शिक्षकों की दूसरे स्कूलों में ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1499 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चल रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को विषय सामग्री के जरिये शिक्षण कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन

विद्यालयों को निपुण लक्ष्य हासिल करने की समय सीमा भी निर्धारित की जाती है। अब 25 व 26 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड पर ड्राइंग बनाकर समझाया गया है, ताकि जब प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका सामने हो तो कोई दिक्कत न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियों को पूरा किया गया है। सोमवार को कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी नैट में शामिल होंगे। सुबह आठ बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय परीक्षा में पहले दिन 25 नवंबर को एक से कक्षा तीन तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
दूसरे दिन 26 नवंबर को कक्षा चार से आठ के विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed