फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Net fencing will be done in 25 km forest border with Rs 7 crores.

Pilibhit News: सात करोड़ से होगी 25 किमी जंगल सीमा में जाल फेंसिंग

Fri, 29 Sep 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Net fencing will be done in 25 km forest border with Rs 7 crores.
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का सिगनेचर गेट । संवाद
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर आकर आबादी इलाके में लोगों की जान के लिए खतरा बने हिंसक वन्यजीवों को जंगल में ही रोकने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत टाइगर रिजर्व राहत आपदा से माला, महोफ और बराही रेंज में जंगल के बाहर जाल फेंसिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे पहले इन्हीं रेंज में करीब 40 किलोमीटर एरिया में फेंसिंग कराई गई थी। अब 25 किमी का हिस्सा कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ ही अन्य वन्यजीवों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। इससे जंगल का दायरा भी कम पड़ने लगा है। यही कारण है कि आए दिन वन्यजीव गांवों और खेतों में विचरण करते देखे जा रहे हैं। जंगल से बाहर वन्यजीवों के आने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। वन्यजीवों को जंगल में ही रोके रखना अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकारी सीमा क्षेत्र में जाल फेसिंग पर जोर दे रहे हैं। पूर्व में माला, बराही और महोफ रेंज में 40 किलोमीटर में जाल फेसिंग कराई गई थी। काफी हद तक अधिकारियों ने इसे सफल माना है। अब फिर से टाइगर रिजर्व की माला, बराही और महाेफ रेंज में करीब 25 किलोमीटर में फेंसिंग कराई जाएगी। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन
पूर्व में हुई जाल फेंसिंग से वन्यजीवों के बाहर आने की घटनाएं उस क्षेत्र में कम हुई हैं। अब तीनों रेंजों के शेष भाग में भी फेंसिंग कराई जा रही है। इससे वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोक लग सकेगी। - नवीन खंडेलवाल, डीडी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed