फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother and sister committed theft at nine places in one night in Pilibhit

Pilibhit: भाई-बहन ने एक ही रात में नौ जगहों पर की चोरी, धार्मिक स्थलों को भी बनाया निशाना; गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 03:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2023 03:07 PM IST
सार

शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में बृहस्पतिवार की रात में नौ जगहों पर चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक और उसकी बहन को गिरफ्तार किया। एक कबाड़ी भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
Brother and sister committed theft at nine places in one night in Pilibhit
आरोपी रोहित और उसकी बहन शशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के मोहल्ला शेर मोहम्मद में एक रात में चोरी की नौ घटनाओं को अंजाम देने वाले भाई-बहन निकले। उन्होंने चोरी का माल शहर के ही एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी भाई-बहन के साथ कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात मोहल्ला शेर मोहम्मद में तीन धार्मिक स्थलों समेत नौ स्थानों पर चोरी हुई थी। घटना के खुलासे के लिए एसओजी व कोतवाली टीम को लगाया गया था। टीम ने मोहल्ले में सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। कई जगह फुटेज में एक महिला व युवक आया। इसके बाद पुलिस पहचान करते हुए चोरों के घर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


Budaun: पंजाब से आई दुल्हन ने पति को किया कमरे में बंद, फिर की ऐसी करतूत, ससुराल वाले रह गए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया कि मोहल्ला जोशी टोला का रहने वाला रोहित उर्फ लपका ने अपनी बहन शशि के साथ बृहस्पतिवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रोहित ने चोरी की जगह की पहले रेकी की थी। दोनों ने दरगाह, इमामबाड़ा, मंदिर में दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली थी। 

 

बहन के घर छिपाया था माल
इसके बाद मुन्ना किराना स्टोर, गुड्डू के खोखे, स्टेज सजावट की दुकान व नाजिम के होटल व आरिफ के खोखे में भी चोरी की। महिला के साथ में होने के कारण किसी ने शक भी नहीं किया। चोरी का माल रोहित ने अपनी बहन के घर पर छिपा दिया। पुलिस ने शशि के घर से चोरी का माल बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि वह चोरी का माल मोहल्ला शेर मोहम्म्द में रफीक उर्फ चौधरी की बेलों वाले चौराहे पर स्थित दुकान पर बेच देता था। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहित पर चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट आदि के 11 मुकदमे चले रहे हैं। रफीक पर तीन मुकदमे हैं।

यह सामान पुलिस ने किया बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने मनोकामना मंदिर से चुराई गई लक्ष्मी जी की मूर्ति व गदा, मजार के पास स्थित दुकान से चुराए गए तीन फव्वारों की मशीन व मोटर, बैट्रा, एलईडी टीवी, खोखे से चोरी किए गए पान-मसालों की पुड़िया बरामद की। इसके अलावा कई अन्य चोरियों का लोहा, 7845 रुपये , एक मोटरसाइकिल और ई रिक्शा बरामद किया है।

सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया कि धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से माल बरामद कर उनका चालान कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed