फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bride ran away with the jewellery after locking her husband in the room.

Budaun: पंजाब से आई दुल्हन ने पति को किया कमरे में बंद, फिर की ऐसी करतूत, ससुराल वाले रह गए हैरान

Sun, 17 Dec 2023 02:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 02:33 PM IST
सार

Budaun News : पति और ससुराल वाले जिसकी तारीफें करते नहीं थक रहे थे, उस दुल्हन ने ऐसी करतूत की कि घरवाले हैरान रह गए। पति ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी ऐसा काम करेगी।  

विज्ञापन
bride ran away with the jewellery after locking her husband in the room.
bride demo

विस्तार

बदायूं में शादी के दो महीने बाद दुल्हन ने ऐसी करतूत को अंजाम दिया, जिससे पति और ससुराल वाले हैरान रह गए। विवाहिता ने अपने पति को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जेवर व कीमती सामान समेट कर फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी संजू शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अक्तूबर को पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव कासु बेगी निवासी प्रीत से उसकी  शादी हुई थी। उसके परिवार में सबकुछ अच्छा चल रहा था। घरवाले भी बहू को अच्छी समझ रहे थे। संजू ने बताया कि उसे थोड़ा भी अहसास नहीं था कि उसकी पत्नी उसको बर्बाद कर देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Budaun: शव से आंखें निकालने के बाद चोटी से ढक दी थी खाली जगह, पोस्टमार्टम कांड में सामने आई एक और करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने बताया कि 12 दिसंबर को उसने खाना खाया। वह घर में आराम कर रहा था। इसी दौरान प्रीत ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान लेकर चली गई। उसकी भाभी शालू ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी और उन्हें धक्का देकर निकल गई। इस संबंध में संजू शर्मा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed