{"_id":"68ca545a08a39d9086071b55","slug":"nepalese-elephants-destroying-huts-and-trampling-paddy-crops-in-pilibhit-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेपाली हाथियों ने सिमरा गांव में मचाया उत्पात, झोपड़ियां तोड़ीं... धान की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेपाली हाथियों ने सिमरा गांव में मचाया उत्पात, झोपड़ियां तोड़ीं... धान की फसल रौंदी
Wed, 17 Sep 2025 12:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:16 PM IST
सार
पीलीभीत जिले के बराही रेंज में डेरा जमाए नेपाली हाथियों ने मंगलवार रात सिमरा गांव में उत्पात मचाया। हाथियों ने दो झोपड़ियां तोड़ डाली और धान की फसल भी रौंद दी। हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही रेंज में डेरा जमाए नेपाली हाथियों का आतंक थम नहीं रहा। मंगलवार देर रात हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सिमरा गांव की सीमा में घुस आया। इस दौरान हाथियों ने ग्रामीण दयाराम और सुभाष के खेत पर बनी झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया। धान की फसलों को भी रौंद डाला। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को बड़ी मुश्किल से खदेड़ा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान गुरदयाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी वन विभाग को दी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिन से हाथियों का आतंक क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे लोग भयभीत हैं। खेतों और घरों के आसपास हाथियों की आमद से गांव के लोग रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी और नियंत्रण की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि फसल और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।