फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman raped at knifepoint

Pilibhit News: चाकू दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 08 Nov 2023 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Woman raped at knifepoint
जान से मारने की धमकी दी, महिला ने की एसपी से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पड़ोस में रहने वाले युवक ने परिजन की गैर मौजूदगी में महिला को चाकू दिखाकर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। समाज के डर से पहले महिला ने मामले की शिकायत नहीं की। युवक ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति शहर में ही दुकान चलाता है। वह रोजाना अपनी दुकान पर चला जाता है। वह घर में अकेले रह जाती है। पड़ोस का रहने वाला युवक उस पर गलत निगाह रखता है। वह उसकी छत पर भी आता-जाता है। 23 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वह अपने कमरे में थी। इसी दौरान युवक उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सीने पर चाकू रख दिया। इसके बाद युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला की रोने के आवाज सुनकर दूसरे हिस्से में रह रहे जेठ-जेठानी भी मौके पर आ गए। किसी काम से उसके पति भी घर पर आ गए। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी व समाज में बदनाम करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। समाज के डर से परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक इसका फायदा उठाते हुए उसका पीछा करने लगा और गली में आते-जाते उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। यहां तक कि युवक दोबारा संबंध बनाने का भी दबाव बनाने लगा। समाज के डर से महिला दूसरे मोहल्ले में रहने लगी। महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।
00000

000000
घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी, तीन नामजद



कलीनगर। दहेज की मांग पूरी होने के बाद भी लड़का पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि छह नवंबर की रात आरोपी घर में घुस आया और लड़की को पकड़कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।




माधोटांडा क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आठ माह पूर्व उसकी पुत्री की गांव के ही एक युवक के साथ शादी तय हुई थी। लड़का पक्ष ने बुलट मोटरसाइकिल की मांग की। जिस पर लड़की के परिजन राजी हो गए। आरोप है कि कुछ समय बाद लड़का पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। लड़का चोरी छिपे लड़की से बातचीत करता रहा। छह नवंबर की रात लड़के ने पहले फोन कर लड़की को घर के बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर न आने पर लड़का घर में घुस आया और लड़की को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर परिजन ने लड़के को पकड़ लिया। किसी तरह वह छूटकर भाग गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed