फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Negligence is the hurdle... Overbridge and bridge construction is incomplete

Pilibhit News: लापरवाही का अटका रोड़ा... ओवरब्रिज और पुल निर्माण अधूरा

Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Negligence is the hurdle... Overbridge and bridge construction is incomplete
हरदोई ब्रांच नहर पुल पर किया जा रहा संपर्क मार्ग बनाने का कार्य। संवाद
पीलीभीत। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे असम ओवरब्रिज निर्माण की अवधि तीन बार बढ़ी, लेकिन काम अबतक पूरा नहीं हो सका है। राहगीर चौराहा से जोखिम के बीच सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग की हरदोई ब्रांच नहर पुल का काम भी दो वर्ष बाद भी अधूरा है। रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालक घंटों परेशान हो रहे हैं। कार्यदायी संस्था और जिले के जिम्मेदार काम पूरा करने के बजाय सिर्फ अवधि बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के असम चौराहा से बीसलपुर, पूरनपुर और बरेली के लिए रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। इस चौराहे से ही लोग शहर में प्रवेश करते हैं। चार मार्गों का प्रमुख केंद्र होने की वजह से चौराहे पर जाम की समस्या भी रहती है। इसको दूर करने के लिए वर्ष 2020 में शासन ने ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी। दिसंबर 2022 में निर्माण शुरू हुआ। इसके लिए 98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया के बाद आगरा की गिरिराज जी स्टोर क्रेशर्स लिमिट संस्था को कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्य को जून 2024 में पूरा होना था, लेकिन धीमी गति के चलते कार्य पूरा न होने से समय अवधि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 किया गया।
इसके बाद भी तय अवधि में कार्यदायी संस्था ओवरब्रिज का कार्य पूरा नहीं कर सकी। तीसरी बार समय अवधि बढ़ाकर जून 2025 कर दी गई। अभी तक काम 80 फीसदी होने का दावा किया जा रहा है।

दावा किया कि असम चौकी के न हटने से कार्य की गति धीमी है, लेकिन चौकी को हटे डेढ़ माह बीत गए। इसके बाद भी कार्य की गति तेज नहीं हो सकी। निर्माण क्षेत्र की दुश्वारियाें के बीच लोग सफर तय करने को मजबूर हैं। करीब 650 मीटर लंबे ब्रिज में अभी 400 मीटर क्षेत्र में ही कार्य हो सका है। अन्य स्थानों पर खोदाई के बाद गर्डर रखने का कार्य जारी है। कार्य की सुस्त गति से चौराहे के दुकानदार परेशान हैं।

हरदोई ब्रांच नहर पुल पर किया जा रहा संपर्क मार्ग बनाने का कार्य। संवाद

हरदोई ब्रांच नहर पुल पर किया जा रहा संपर्क मार्ग बनाने का कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed