Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Only by staying healthy can female students become 'Aparajita' (invincible/unconquerable): Lalita

स्वस्थ रहकर ही छात्राएं बन सकती है अपराजिता : ललिता

Sun, 15 Nov 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Only by staying healthy can female students become 'Aparajita' (invincible/unconquerable): Lalita
बीसलपुर के बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम संवाद
बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललिता रस्तोगी ने कहा कि छात्राएं स्वस्थ रहकर ही अपराजिता बन सकती हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि छात्राएं जब तक शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं होंगी। तब-तक अपराजिता नहीं बन सकती हैं। छात्राएं अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मन निवास करता है। जब छात्राओं का मन स्वस्थ होगा। तभी वह शिक्षण कार्य सही ढंग से कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम परिवर्तित हो रहा है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी भी बीमारी को हल्के में न लें। जरूरत पड़ने पर छात्राएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवाएं ले सकती हैं।
विज्ञापन

कहा कि सफाई रखने और सावधानी बरतने से बीमारियों से बचा जा सकता है। छात्राएं जरूरत से ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। जरूरत से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों की समस्या बन सकती है। छात्राएं भोजन में दलिया का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। दलिया खाने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। शरीर का रंग भी सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से व्यायाम करने का भी सुझाव दिया। छात्राएं किसी भी मामले में अपने को छात्रों से कम न समझे। इस समय छात्राएं हर विभाग में अच्छे-अच्छे ओहदों पर पहुंचकर अपना,अपने घर वालों और अपने जिले का नाम रोशन कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने कहा कि छात्राएं मन में ठान ले तो हर काम कर सकती हैं। छात्राओं को मायूस होने की आवश्यकता नहीं है।

छात्राएं अपना मनोबल हर हाल में बनाए रखें। छात्राओं को कुछ चुनौतियों का सामना अवश्य करना पड़ सकता है लेकिन सच्चे मन से प्रयास करने पर छात्राओं की निश्चित रूप से विजय होंगी। कुछ छात्राओं ने चिकित्सा अधिकारी से बीमारियों के संबंध में कुछ सवाल पूछे। उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए। कार्यक्रम में छह सौ से अधिक छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed