{"_id":"0b8f13a78e3e3e34564ba50bfc99fa0a","slug":"nectar-scheme-will-transform-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना से होगा शहर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना से होगा शहर का कायाकल्प
पीलीभीत
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफारमेशन योजना के तहत शहर की जलापूर्ति सुधार को 16.4 करोड़ रुपये और नेहरू ऊर्जा उद्यान के सुंदरीकरण के लिए 16 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफारमेशन (अमृत) योजना के तहत जलापूर्ति, सीवरेज और पार्क आदि के लिए स्टेट एनुअल एक्शन प्लान तैयार किया गया था। इस प्लान को शहरी विकास मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में गठित अपेक्स कमेटी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें नगर पालिका परिषद को जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए 16.4 करोड़ रुपये और नेहरू ऊर्जा उद्यान के सुंदरीकरण के लिए 16 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के निदेशक एके गुप्ता ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर स्वीकृत धनराशि की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए जारी की गई है।
जलापूर्ति सुधार के लिए यह होंगे काम
- नगरपालिका क्षेत्र के सभी भवनों को जलापूर्ति व्यवस्था से आच्छादित करना
- प्रत्येक घर में वॉटर मीटर लगाया जाएगा
- ऑन लाइन बिलिंग की सुविधा
- जर्जर पाइप लाइनें बदली जाएंगी
सुंदरीकरण की बाट जोह रहे अन्य पार्क
अमृत योजना के तहत नगर पालिका परिषद ने शहीद रामस्वरूप पार्क, शहीद दामोदार दार्स पार्क, नेहरू पार्क और नेहरू ऊर्जा उद्यान के सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इनमें नेहरू ऊर्जा उद्यान की हालत अन्य पार्कों की अपेक्षा सबसे बेहतर है। खास बात यह है कि अमृत योजना के तहत खस्ताहाल पार्कों को छोड़कर नेहरू ऊर्जा उद्यान के लिए ही 16 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत जलापूर्ति सुधार और नेहरू ऊर्जा उद्यान के सुधार को धनराशि स्वीकृत की गई है। हालांकि प्रस्ताव चारों पार्कों के सुंदरीकरण का भेजा गया था। बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
- वीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, पीलीभीत