फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   navratra

शारदीय नवरात्र : मां दुर्गा के स्वागत को सजने लगे मंदिर

Sun, 25 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं।मान्यता है कि नवरात्र के नौ दिन व नौ रात देवी मां धरती पर वास करती हैं और भक्तों के दुख दूर करतीं है।लगातार परिवार मंदिर की सेवा करता आ रहा है।

विज्ञापन
navratra
यशवंतरी देवी मंदिर। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। माता रानी के स्वागत को देवी मंदिरों में और घरों में भी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। श्रद्धालुओं ने व्रत का सामान खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधान पूर्वक उपासना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्र के नौ दिन व नौ रात देवी मां धरती पर वास करती हैं और भक्तों के दुख दूर करतीं है। इस बार शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। सोमवार को पहले दिन विधि विधान से कलश स्थापना के बाद पूजाकर व्रत शुरू करेंगे।
विज्ञापन

शहर में मां यशवंतरी देवी मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है। यहां गैर जनपदों से भी देवी भक्त पहुंचकर पूजा आराधना करते हैं। इस सिद्धपीठ मंदिर में कोई प्रतिमा नहीं है, लेकिन मंदिर परिसर के भीतर देवी मां की पिंडी है। ऐसी मान्यता है कि मां पूर्णागिरि मां के दर्शन के बाद यहां यशवंतरी देवी के दर्शन करना जरूरी है तभी यात्रा पूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
आठ सौ साल पुराना है मंदिर
मंदिर के महंत राजेश स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि मंदिर करीब आठ सौ साल पुराना है। वह आठवीं पीढ़ी हैं। लगातार परिवार मंदिर की सेवा करता आ रहा है। इतिहास के पन्नों के हिसाब से मंदिर 470 साल पुराना है। मंदिर में मां की प्रतिमा नहीं है बल्की उनके अस्त्र शस्त्र व पिंडी है। नवरात्र में यहां हर साल मेला लगता है। आसपास कई जिलों से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं।
--
फलों और कूटू के आटे पर चढ़ी महंगाई
नवरात्र शुरू होते ही कुटू का आटा 100 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किग्रा हो गया है। वहीं सिंघाड़े का आटा 240 रुपये, साबूदाना 80, मूंगफली दाना 140, मखाना 550 रुपये प्रतिकिग्रा बिक रहा है। हर वस्तु के दाम पहले से ज्यादा हैं।

इसी प्रकार केला 40 रुपये दर्जन, सेब 80 से100 रुपये प्रति किग्रा, अनार 140 से 160 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। दुकानदारों के अनुसार नवरात्र में और दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed