फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   navratna

कन्याओं को भोज कराकर देवी भक्तों ने खोला व्रत

Fri, 15 Oct 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
navratna
नवरात्र पर्व पर नौवीं के उपलक्ष्य में हवन पूजन करते भक्त। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। नवरात्र पर्व के अंतिम दिन गुरुवार को भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजना अर्चना की। भक्तों ने मंदिरों और घरों में हवन पूजन के बाद कन्याओं को भोज कराया। माता के मंदिरों में भक्तों की खासा भीड़ देखी गई। शाम को माता रानी के महिलाओं ने छंद गए। इसके बाद व्रत खोला। नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजकुंज कॉलोनी स्थित महामतेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट कॉलोनी सिथत दुर्गा मंदिरों समेत जिले के मंदिरों में भक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बीसलपुर में श्रद्धालुओं ने नवरात्र के सिलसिले में घरों में हवन और कन्या भोज कराया। हवन और कन्या भोज का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी स्थित बड़े देवी मंदिर में आयोजित हवन में मंदिर प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, लकी, नितिन कुमार, और विनय कुमार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हुए हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली और तरह तरह की मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर में नवरात्रि की नवमी पर लोगों ने घरों में हवन पूजन किया। कुछ घरों में कन्या भोज भी कराया गया। नवरात्रि पर नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, राधामाधव जगन्नाथ मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। देवीस्थान मंदिर के समीप मेला भी लगा। मेला खानपान की दुकानों के अलावा अन्य दुकानें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed