फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Naujlha built in two and a half km Long Live tubes tied

नौजल्हा में बनेगा ढाई किमी लंबा जियो ट्यूब बांध

Sat, 06 Feb 2016 10:58 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 06 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Naujlha built in two and a half km Long Live tubes tied
बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए केंद्र सरकार के सेंट्रल रिजर्व फंड से दी जाने वाली धनराशि पर भी पूरी तरह से रोक लगाने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी यूपी सरकार ने अब कुछ बाढ़ नियंत्रण कार्यों को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी सहित जिले की कई नदियां बरसात के दौरान जमकर तबाही मचाती हैं। इधर ढाई दशक से यह तबाही और भी बढ़ गई है। जिले में अब तक दर्जनों गांवों की आबादी का क्षेत्र और हजारों एकड़ कृषि भूमि कटान के चलते रेत के ढेर में तब्दील हो चुकी है। उधर, पिछले वर्षों में नेपाल ने भी अंतर्राष्ट्रीय पिलर 28 के निकट वमनी नदी को भारतीय क्षेत्र में डाल दिया था, जिसके चलते यह तबाही और भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन


शारदा डैम भी है नदी के निशाने पर
प्रथम पंचवर्षीय योजना में जब शारदा सागर डैम बनाया गया, उस दौरान शारदा नदी से डैम को खतरा महसूस कर एक मार्जिनल बांध व नदी के भीतरी हिस्से में बड़ी ठोकरें बनाई गईं थीं। अधिकांश ठोकरें मरम्मत के अभाव में नदी की भेंट चढ़ गईं। बाद में पुन: कई स्थानों पर ठोकरें बनाईं गईं, लेकिन 22 किमी लंबे डैम को आज भी नदी से बड़ा खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेपाल से घुसते ही तबाही मचाती है शारदा
शारदा के पानी की रफ्तार नेपाल से जिले की सीमा में घुसते ही तेज हो जाती है। वहीं नदी के बांये किनारे पर जंगल व दाएं किनारे की ओर आबादी व शारदा डैम है। इसलिए दाएं किनारे पर बाढ़ नियंत्रण कार्यों को लेकर सजगता बरती जा रही है।


बजट अभाव में डेढ़ साल से थमे कार्य
लोकसभा चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार से करोड़ों की धनराशि मिलती थी, लेकिन अब मौजूदा सरकार ने सेंट्रल रिजर्व फंड से धनराशि देने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। ऐसे में नदी पर कोई अस्थाई बाढ़ नियंत्रण कार्य नहीं कराए जा सके।


ट्रांस शारदा क्षेत्र में भी कई जरूरी कार्य होंगे
प्रदेश सरकार ने अब बरसात पूर्व बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्टों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नौजल्हा नंबर दो में दो करोड़ रुपये की लागत से ढाई किमी लंबा जियो ट्यूब का बांध बनाने की योजना है। वहीं नगरियाखुर्द में ठोकरें भी बनाई जाएगी, वहीं ट्रांस शारदा क्षेत्र में भी कई जरूरी कार्य होंगे।


बजट के अभाव में बाढ़ नियंत्रण कार्य समय से शुरू नहीं हो सके थे। अब जहां संवेदनशील इलाके हैं, वहां शासन ने बचाव कार्य कराने को हरी झंडी दे दी है, ताकि डैम व आबादी को बचाया जा सके।

- मिन्हाज अहमद, ईई, बाढ़ खंड


लोकसभा चुनाव के बाद से केंद्र सरकार ने बाढ़ कार्यों के लिए कोई धनराशि नहीं दी है। अब प्रदेश सरकार ने जहां कार्य होना जरूरी है, प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है।
- पीतमराम, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed