फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   National Sports Day: Two-day sports competitions from today

राष्ट्रीय खेल दिवस : दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आज से

Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day: Two-day sports competitions from today
गांधी स्टेडियम में जलभराव के कारण तीन खेलों में से दो होंगे हॉल में
विज्ञापन


पीलीभीत। लगातार बारिश से गांधी स्टेडियम मैदान में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि राष्ट्रीय खेल दिवस के चलते आज यानी शनिवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं को लेकर खेल विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जलभराव को ध्यान में रखते हुए तीन में से दो खेल हॉल में रखे गए हैं।


आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। इसके उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग की ओर से गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने जा रहीं हैं। खेल में बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग व अंडर-14 हॉकी प्रमुख रूप से शामिल हैं। मैदान में बारिश के कारण जलभराव होने से खिलाड़ियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आयोजकों की ओर से खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वेट लिफ्टिंग व बैडमिंटन हॉल में कराया जाना है, जबकि पूर्व प्रस्तावित खेल कबड्डी, खो-खो आदि खेल नहीं कराए जाएंगे। खेल दिवस के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

--
साइकिल रैली कल
रविवार को खेलों के प्रति जागरूकता और फिटनेस का संदेश देने के लिए साइकिल रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed