{"_id":"fbdf65a032c6e2a4ce2cb4200bbbbc9f","slug":"nanaksar-brahi-diwan-gurdwara-in-one-sentence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानकसर बराही गुरुद्वारा मेें सजा दीवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकसर बराही गुरुद्वारा मेें सजा दीवान
माधोटांडा/पीलीभ्ाीत
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उलक्ष्य में नानकसर बराही में चल रहे तीन
विज्ञापन
दिवसीय धार्मिक समारोह का गुरुवार को समापन हो गया। समापन पर दीवान सजा।
इसमें गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
धार्मिक समारोह में मंगलवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में श्री अखंड पाठ रखा गया। मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र के गांवों में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। दीवान सजा। इसमें हजूरी, रागी जत्थों ने गुरुवाणी का बखान किया।
गुरुगोविंद सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। अमृत संचार किया गया। समारोह में बाबा मोहन सिंह, जत्थेदार सूबेदार चनन सिंह, इंद्रजीत कौर खालसा, जसवंत सिंह, जत्थेदार अजायब सिंह, मास्टर गुरदयाल सिंह, विधायक पीतमराम, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना आदि प्रमुख लोग शामिल हुए। गुरु का अटूट लंगर चला। इसमें तमाम लोगों ने भोज किया।