फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   namaj

घरों पर पढ़ी जुमे की नमाज, इस बार मस्जिदों में नहीं जुटी भीड़

Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
namaj
लॉकडाउन के बाद जामा मस्जिद का बंद पड़ा मुख्य द्वार - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। धार्मिक स्थलों पर भीड़ न जुटने देने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से किए गए प्रयास जुमे की नमाज के दिन आखिर कामयाब दिखे। यह समझाने का ही असर था कि मस्जिदों में इस बार जुमे की नमाज सिर्फ इमामों ने अदा की, जबकि बाकी नमाजियों ने घरों पर ही नमाज पढ़ ली। इस बीच डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी राउंड लेकर हालात पर नजर रखते रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन किया है। इस दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। पिछले शुक्रवार के साथ ही लॉकडाउन होने के बाद भी हर दिन शहर की कुछ मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए भीड़ पहुंच रही थी। इसको देखते हुए जुमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन का खास फोकस था। कई दिनों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इमामों और मुस्लिम धर्मगुरुओं से संपर्क साध रहे थे। कोरोना वायरस को देखते हुए मस्जिदों में भीड़ न जुटाने की अपील की गई थी। इस पर इमामों की ओर से भी आश्वस्त किया गया था। शहर काजी मौलाना जरताब रजा खां ने भी एक दिन पूर्व मुस्लिम समाज के लोगों से घरों पर नमाज पढ़ने की अपील की थी।
विज्ञापन

इसका असर शुक्रवार के दिन देखने को मिला। सुबह से ही मस्जिदों से एनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की जाती रही। इसका नमाजियों ने भी पालन किया। जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में केवल इमामों ने नमाज अदा की। बाकी नमाजी अपने घर पर ही नमाज अदा करते रहे। शहर से सटे जंगरौली गांव की एक मस्जिद में इसको लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने मुस्लिम समाज के कुछ वरिष्ठ लोगों का सहयोग लेकर मामला सुलझा लिया। बाद में सिर्फ तीन लोगों ने ही मस्जिद में नमाज की। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी दोपहर में शाही जामा मस्जिद पहुंचे। नमाज होने तक बाहर रहकर हालात पर नजर रखी। उधर, एडीएम अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र ने शहर की अन्य मस्जिदों को लेकर भ्रमण किया। सभी जगह सकुशल नमाज अदा कराई गई। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस-प्रशासनिक टीमें नमाज को लेकर निगाह रखती रहीं। मस्जिद के इमामों से संपर्क कर एनाउंसमेंट कराया जाता रहा। अधिकांश मस्जिदों में सुबह से मेनगेट पर ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर भीड़ मस्जिदों में न जुटने की अपील की गई थी। इसमें नमाजियों ने भी पूरा सहयोग किया है। कोरोना वायरस को लेकर सभी से अपील है कि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करते रहें। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed