फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nagar Panchayat is not getting the answer regarding expenditure

Pilibhit News: नगर पंचायत में खर्च का नहीं मिल रहा जवाब

Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat is not getting the answer regarding expenditure
पीलीभीत। नगर पंचायत के नए बोर्ड के गठन के बाद अब तक कहां पर कितना रुपया खर्च किया गया। किस मद में क्या हुआ, इसका सभासदों को जवाब नहीं मिल सका है। इसको लेकर सभासदों ने फिर से ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

नगरपंचायत में अध्यक्ष की ओर से होने वाल काम और विकास के लिए कोई चर्चा न होने से सभासदों में आक्रोश है। सभासदों का कहना है कि किसी भी सदस्य से विचार विमर्श नहीं किया। किस मद में कितनी रकम खत्म हुई, यह किसी भी सभासद के संज्ञान में नहीं है। उनकी उपेक्षा करके नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रहे हैं। कई मांगों को लेकर सभासदों ने गोआश्रय प्रमुख देवकी नंदन को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है अक्तूबर तक गो आश्रय पर कितना खर्च किया गया है। नगर पंचायत का पिछले कार्यकाल का कितना शेष धन है और उसे कहा खर्च किया गया। लाइट व्यवस्था, फॉगिंग मशीन, कीटनाशक दवाइयों पर खर्च कितना किया गया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि श्रीकृष्ण, राधे भोजवाल, सभासद प्रवेश कुमार जोशी, राजेश सक्सेना, कमरुल हसन, नफीस अहमद, इमरान राजा,नामित सभासद जगजीवन भारती मौजूद थे। इधर, अध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया तीन दिन पूर्व इनकी सारी समस्याओं पर उपजिला अधिकारी विजय कुमार के सामने बैठकर बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed