{"_id":"5851553b4f1c1b775d64a694","slug":"nagar-panchayat-create-temporary-office-sworn-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत में बना अस्थाई कार्यालय, अफसरों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत में बना अस्थाई कार्यालय, अफसरों ने ली शपथ
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर के नई तहसील बनाए जाने पर बुधवार को नगर पंचायत के अस्थाई कार्यालय में नियुक्त किए अधिकारियों ने शपथ ग्रहण के बाद बैठक की। स्थानीय लोगों से क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति की जानकारी जुटाई गई। लोगों में तहसील बनाए जाने को लेकर काफी खुशी दिखाई दी। सर्वप्रथम नियुक्त किए गए एसडीएम जीबी सिंह, तहसीलदार शेरबहादुर ने कलीनगर पहुंच कर नगर पंचायत के आस्थाई कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद चेयरमैन सुनील कटियार व क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान कलीनगर की भौगोलिक स्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। लोगों ने तहसील बनाए जाने को कलीनगर के लिए एक एतिहासिक कदम बताया। चेयरमैन ने कहा कि यहां के लोगों की एकजुटता की सफलता है। एसडीएम जीबी सिंह ने बताया कि नए तहसील भवन के निर्माण तक कार्य नगर पंचायत में ही अस्थाई कार्यालय बनाकर काम शुरू कर दिया गया हैं । नगर पंचायत के पड़ोस मे पांच एकड़ भूमि पर तहसील का भवन बनाया जाएगा। चेयरमैन सुनील कटियार ने कहा कि तहसील का बनाया जाना पूरे इलाके के लिए खुशी की बात है। इसको लेकर काफी समय से लोग मांग कर रहे थे, जोकि अब पूरी हो गई है। इस मौके पर कानूनगो व्रिजेंद्र राना, नवनीत सक्सेना,राजीव सक्सेना, सोहेल अहमद, महेश यादव, सलीम सिद्दीकी, बब्लू पांडे, इजहार, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन