फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nagar Kirtan was welcomed with flower shower, Gatka group showed their skills

Pilibhit News: नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत, गतका दल ने दिखाए करतब

Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was welcomed with flower shower, Gatka group showed their skills
पूरनपुर में निकाले गए नगर कीर्तन में पंच प्यारों का स्वागत करते विधायक और व्यापार मंडल के प्रां
पूरनपुर। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। फूलों से आकर्षक ढंग से सजी गुरु महाराज की पालकी नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र रही। गतका दल के कलाकारों नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुआ नगर कीर्तन स्टेशन मार्ग, माधोटांडा मार्ग, बाजार मार्ग, तहसील मार्ग होता हुआ गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे कई गतका पार्टी के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। उसके पीछे स्कूली बच्चे प्रदर्शन करते चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके पीछे निशान साहब लिए घुड़सवार, उनके पीछे साफ-सफाई करते सेवादार उसके पीछे गुरु महाराज की फूलों से सजी गुरु महाराज की पालकी थी।पालकी के पीछे तमाम महिला, पुरुष गुरुवाणी का गान करते चल रहे थे। इसके अलावा कई वाहनों पर रागी, ढाड़ी जत्थे गुरु की महिमा का बखान करते चल रहे थे। कई स्थानों पर नगर कीर्तन में शामिल लोगों को जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन चौराहा पर विधायक बाबूराम पासवान, प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, अजय खंडेलवाल, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी आदि ने पंच प्यारों को पटका पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रंजीत सिंह, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह खैहरा, चतविंदर सिंह, मनजिंदर, स्वराज सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल हुए।

पूरनपुर में निकाले गए नगर कीर्तन में पंच प्यारों का स्वागत करते विधायक और व्यापार मंडल के प्रां

पूरनपुर में निकाले गए नगर कीर्तन में पंच प्यारों का स्वागत करते विधायक और व्यापार मंडल के प्रां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed