{"_id":"fd5ad29bcc6f0736f8e329615deaa184","slug":"my-bucket-kept-in-the-refrigerator-raging-sr-dcm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज में बाल्टी रखी देख भड़के सीनियर डीसीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज में बाल्टी रखी देख भड़के सीनियर डीसीएम
Pilibhit
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल ने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कैंटीन के निरीक्षण में फ्रिज के भीतर बाल्टी रखी देख सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव ने कैंटीन संचालक की फटकार लगाई।
विज्ञापन
डीआरएम शनिवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन में लगे विशेष सैलून से रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन, बुकिंग विंडो, डारमेट्री आदि का निरीक्षण किया। कैंटीन के निरीक्षण के दौरान फ्रिज के भीतर बाल्टी और टूटा जग मिलने पर सीनियर डीसीएम ने कैंटीन संचालक की की फटकार लगाई। कुछ देर रुकने के बाद दोनों अधिकारी शाहजहांपुर विशेष सैलून से रवाना हो गए। बताते हैं कि दोनों अधिकारियों द्वारा देर वापसी पर डीजल लॉबी, एआरटी वैन व कैरिज आदि का निरीक्षण करने की जानकारी दी गई, लेकिन डीआरएम के सड़क मार्ग से ही बरेली जाने पर मंडल कार्यालय के अधिकारियों ने कैरिज आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएमई कैरिज रामखिलावन, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, डीजल लॉबी के कमर अब्बास जैदी, चीफ हेल्थ इंसपेक्टर एसके कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में 62 रेल यात्री धरे
डीआरएम व सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में शनिवार को रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाहर से आने वाली ट्रेनों की भी चेकिंग की गई। मुख्य चल टिकट निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि अभियान में बिना टिकट यात्रा करने, बिना बुक सामान ले जाने व गंदगी फैलाने पर 62 रेलयात्री पकड़े गए। उन्होंने बताया कि इन यात्रियों से 12,315 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन