फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party district executive committee in Bareilly has been dissolved

आपसी खींचतान पड़ी भारी: बरेली में सपा की जिला कार्यकारिणी भंग, अखिलेश यादव के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Tue, 20 Jan 2026 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 02:45 AM IST
सार

बरेली में सपा नेताओं की गुटबाजी और आपसी तनातनी भारी पड़ गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party district executive committee in Bareilly has been dissolved
सपा मुखिया अखिलेश यादव

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बरेली की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। कार्रवाई का यह निर्णय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया गया है। कार्रवाई की वजह गुटबाजी, अंतर्कलह और आपसी खींचतान बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में कार्यकारिणी भंग किए जाने की बात कही गई है। पत्र जारी होते ही जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि काफी समय से संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर शीर्ष नेतृत्व के पास पहुंच रही शिकायतों की समीक्षा और फीडबैक के बाद कार्रवाई की गई है। जिला और महानगर कार्यकारिणी के बीच खींचतान अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को एसआईआर जिला प्रभारी शशांक यादव के समक्ष भोजीपुरा विधायक और मीरगंज के पूर्व विधायक के बीच तनातनी भी हो गई थी। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने बीच-बचाव किया था। चर्चा है कि भोजन के बाद महानगर अध्यक्ष ने एसआईआर प्रभारी से व्यक्तिगत वार्ता की थी। महज 24 घंटे के भीतर कार्यकारिणी भंग होने का पत्र जारी होने के बाद संगठनात्मक वर्चस्व का श्रेय लेने की होड़ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले जो माने जा रहे कार्रवाई की वजह
बीते दिनों आईएमए भवन में बीएलए की बैठक में महानगर कार्यकारिणी की ओर से बैनर पर जिलाध्यक्ष का फोटो नहीं छापने और आमंत्रित नहीं करने के बाद खींचतान शुरू हुई। एक पदाधिकारी के बैनर पर जिला और महानगर अध्यक्ष के फोटो लगाए था, पर उसे हटवा दिया था। फिर कर्मचारी नगर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष की ओर से महानगर अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की भी चर्चा है। महानगर अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में प्रवेश रोकने के लिए ताला लगाने की भी बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि अब कार्यक्रमों में एक की मौजूदगी पर दूसरा वहां नहीं जा रहा। इससे पार्टी की छवि भी प्रभावित हो रही है। 

पदाधिकारी बोले- कोई कलह नहीं, शीर्ष नेतृत्व का फैसला स्वीकार
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे ईमानदारी से निभाएंगे। जिला और महानगर कार्यकारिणी में अंतर्कलह और खींचतान की चर्चाएं आधारहीन हैं। 

सपा के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर संगठन में फेरबदल हो सकता है। जो भी होगा, वह पार्टी के हित में ही होगा। मुझे भी हाल ही में नई जिम्मेदारी दी गई तो उसे मैंने स्वीकार किया। शीर्ष नेतृत्व का फैसला सभी को मानना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed