फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mutilated body of woman found in forest, fear of wildlife attack

Pilibhit News: जंगल में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, वन्यजीव के हमले की आशंका

Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body of woman found in forest, fear of wildlife attack
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस। फोटो जागरूक पाठक - फोटो : 1
भंडारे में गई थी महिला, घर से करीब 200 मीटर दूर है घटनास्थल, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

न्यूरिया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व महोफ रेंज के जंगल में बुधवार सुबह न्यूरिया थाना की भद्र काॅलोनी निवासी पारुल राय (62) का क्षत-विक्षत शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। महिला के गले और पेट में गहरा जख्म था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण बाघ या अन्य किसी वन्यजीव के हमले की आशंका जता रहे हैं। महिला की मौत वन्यजीव के हमले से हुई है या किसी अन्य कारण से, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। वन विभाग के अफसर भी जांच की बात कह रहे हैं।
गांव भद्र कॉलोनी निवासी पारुल राय पत्नी सुकुमार राय मंगलवार सुबह भंडारे में शामिल होने की बात कहकर करीब 11 बजे घर से निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार तड़के जंगल क्षेत्र में महोफ रेंज के जंगल में करीब 200 मीटर दूर पारुल राय का क्षत-विक्षत शव मिला। पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला के गले और पेट पर गहरा घाव था। सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष मावी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाघ या किसी अन्य जंगली जानवर की ओर से महिला को निवाला बनाए जाने की बात कही। परिजनों का कहना है कि पारुल काली पूजा के अवसर पर संजय नगर श्मशान घाट के पास हो रहे भंडारे में शामिल होने गई थी। वहीं स्थानीय निवासियों का अनुमान है कि महिला शायद जंगल में लकड़ी बीनने चली गई होगी। वहीं यह घटना हो गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन

घटनास्थल के पास वन्य जीव के मौजूदगी के नहीं मिले निशान
पीटीआर के अफसरों का कहना है कि शव जंगल क्षेत्र में मिला है। वन्यजीव ने हमला किया या फिर कोई अन्य वजह, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस भी घटना के कारणों की तलाश में जुटी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल के पास किसी तरह के घसीटने या किसी वन्य जीव की मौजूदगी के निशान नहीं मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस। फोटो जागरूक पाठक

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस। फोटो जागरूक पाठक- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed