फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FSDA taken action against two food companies in Bareilly sale of mustard oil and coriander powder banned

UP: बरेली में दो खाद्य कंपनियों पर कार्रवाई, सरसों तेल और धनिया पाउडर की बिक्री पर लगी रोक; जानें वजह

Tue, 20 Jan 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 02:48 AM IST
सार

बरेली में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को फरीदपुर स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स और सृष्टिपूर्ति वेलनेस के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच रिपोर्ट मिलने तक सरसों तेल और धनिया पाउडर की ब्रिक्री पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
FSDA taken action against two food companies in Bareilly sale of mustard oil and coriander powder banned
खंडेलवाल ऑयल फैक्टरी में जांच करते अफसर - फोटो : विभाग

विस्तार

बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के अवैध धंधे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फरीदपुर स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स और सृष्टिपूर्ति वेलनेस के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनकी जांच रिपोर्ट आने तक दोनों के यहां क्रमश: खाद्य तेल और धनिया पाउडर की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है। खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स के यहां प्रतिबंधित सरसों तेल की कीमत 2.93 लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि फरीदपुर के गौसगंज सराय स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर कच्ची घानी सरसों के तेल का नमूना लिया गया। परिसर में भंडारित सरसों के तेल (नेपाल में निर्मित माया ब्रांड) के 15 किग्रा के टिन को खोलकर नमूना लिया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने तक 110 टिन तेल के विक्रय को प्रतिबंधित किया है। इसी इकाई में भंडारित 30 टिन रैपसीड ऑयल (नेपाल में निर्मित साजन ब्रांड) का नमूना लेकर उसकी भी बिक्री प्रतिबंधित की है। इसका बाजार मूल्य 63 हजार रुपये है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गरीबों का निवाला खा रहे अमीर: यूपी के इस जिले में 20 हजार लोग मिले अपात्र, काटे गए राशनकार्ड से नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव जेड के कॉम्पिटेंट इंडस्ट्रियल पार्क स्थित सृष्टिपूर्ति वेलनेस प्रतिष्ठान से धनिया पाउडर का नमूना लिया गया है। वहां भंडारित 108 किग्रा धनिया पाउडर के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

किस्टल बेवेरेजेज के कैंपा स्योर ब्रांड के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फरीदपुर के रजऊ परसपुर में किस्टल बेवेरेजेज (कैंपा स्योर ब्रांड) में पानी और पैकेजिंग मैटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट नहीं दिखाने पर उसके लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की गई है। अंधरपुरा स्थित एसआरएम स्प्रिंग प्राइवेट लिमिटेड में कमियां मिलने पर नोटिस और लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई है। परसाखेड़ा में वृंदावन बेवरेजेज (किनले ब्रांड) के मालिक ने भी पानी की जांच रिपोर्ट नहीं दिखाई है। उसे सुधार करने के लिए नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed