फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murdered his wife and made his body disappear

Pilibhit News: पत्नी की हत्या कर शव गायब किया

Thu, 08 Feb 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
murdered his wife and made his body disappear
बीसलपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव गायब कर दिया था। मामले में एक वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर दियोरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत निवासी रामगोपाल ने बताया कि उनकी पुत्री रेखा का विवाह वर्ष 2015 में दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ही गांव जादौंपुर पट्टी निवासी सालिगराम से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद पैदा हो गए थे।
विज्ञापन

दोनों के मतभेद खत्म कराने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वर्ष 2023 की शुरुआत में सालिगराम पत्नी के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में घूमने गया था। इसके बाद सालिगराम तो अपने घर आ गया, लेकिन उसकी पत्नी रेखा नहीं आईं। रामगोपाल ने जब फोन पर सालिगराम से रेखा के बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद रामगोपाल ने जादौंपुर पट्टी जाकर सलिगराम पर रेखा के बारे में सही जानकारी देने का दबाव बनाया। इससे नाराज होकर सालिगराम ने रामगोपाल को लात घूंसों से मारापीटा, गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रामगोपाल ने उसके बाद हरिद्वार जाकर और अन्य संभावित स्थानोंं पर जाकर रेखा की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

उसके बाद रामगोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के अधिकारियों के चक्कर लगाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करने पर रामगोपाल ने न्यायालय की शरण ली। दियोरिया कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गाली गलौज, मारपीट करने, जान से मारने धमकी देने, पत्नी की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में सालिगराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed