{"_id":"6026b49e8ebc3ee93c6a4cf1","slug":"murder-pilibhit-news-bly4370320191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी दीपक की हत्या, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी दीपक की हत्या, तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। मोहल्ला मिसरनटोला के रहने वाले दीपक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बाद पिता ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला मिसरनटोला निवासी 23 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र मोहनलाल की नौ फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार वालों से मिली सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अब मामला हत्या का निकला है। दीपक की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में अब पिता मोहनलाल ने बृहस्पतिवार रात जहानाबाद थाने में तहरीर दी। इसमें मोहल्ले के ही खेमकरन, गंगासरन और ओमकार को नामजद किया है। तहरीर में बताया कि घटना के दिन आरोपी उनके बेटे को बुलाकर अपने घर ले गए थे। वहां पर पहले शराब पिलाई गई। फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। बाद में घर के बाहर शव फेंककर चले गए थे। हालांकि हत्या क्यों की गई, इसकी वजह अभी परिवार वाले नहीं बता सके हैं। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शराब पीने के दौरान किसी बात पर झगड़ा होने की बात परिवार वाले कह रहे हैं। मगर किस बात पर झगड़ा हुआ, ये नहीं बता सके हैं। मामले की जांच कराई जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।