{"_id":"6a909736d215d1255a0459b9","slug":"murder-of-relationships-taking-the-lives-of-loved-ones-in-a-fit-of-rage-pilibhit-news-c-4-1-bly1039-955156-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिश्ते का कत्ल, गुस्से में ले रहे अपनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिश्ते का कत्ल, गुस्से में ले रहे अपनों की जान
विज्ञापन
पीलीभीत। जिस घर में रिश्तों की गर्माहट और अपनों का भरोसा होना चाहिए, उन्हीं घरों में गुस्सा, लालच और जिद ने रिश्तों को खून से रंग दिया। हाल में ही जिले में सामने आए कई हत्याकांडों ने परिवार की चहारदीवारी के भीतर बढ़ते तनाव की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। कहीं पढ़ाई जारी रखने की बेटी की जिद पिता को इतनी भारी लगी कि उसने उसकी जान ले ली। माधोटांडा में तो पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरे व्यक्ति की दस्तक हत्या की साजिश तक पहुंच गई। संवाद
बेटी पढ़ना चाहती थी, पिता ने गोली मार दी
बीसलपुर के रमपुरा नौगवां में अंशिका पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन पिता ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को विवाद के बाद पिता अजय पाल गंगवार ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
पति के रहते दूसरे रिश्ते की चाह में पति को रास्ते से हटाया
लोहरपुरी में उमाशंकर की हत्या की वजह भी रिश्तों में आई दरार बनी। पुलिस के मुताबिक, ममता के दूसरे व्यक्ति से संबंध थे। पति के विरोध के बाद विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि दोनों ने उमाशंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। नींद की गोलियों का सहारा लेकर उसकी हत्या करने की साजिश रची गई। पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा, जबकि दूसरे व्यक्ति को भी आपराधिक साजिश में नामजद कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।