फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   municipal meeting

पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पास

Tue, 07 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
municipal meeting
बीसलपुर पालिका सभागार में हो रही पालिका बोर्ड की बैठक। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में कांशीराम कॉलोनी के पास कार्यालय बनवाने और मौजूदा पालिका कार्यालय में शॉपिंग कांप्लेक्स बनवाने सहित एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

पालिका सभागार में सोमवार को हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में नगरपालिका कार्यालय को कांशीराम कॉलोनी के पास खाली पड़े पालिका के भूखंड पर बनवाने, मौजूदा पालिका कार्यालय में शॉपिंग कांप्लेक्स बनवाने, चंद्रशेखर पार्क का सौंदर्यीकरण कराने, नगर में एक और दूसरा बरात घर बनवाने, पालिका बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह कराने, वाल्मीकि मंदिर की चहारदीवारी बनवाने, नागरिकों से यूजर चार्ज वसूल करने, ज्यादा सफाई कर्मचारियों को एक साथ अवकाश न देने, गोशाला, शवदाह गृह विद्युत अनुभाग, जलकल अनुभाग और कार्यालय में आवश्यकतानुसार आउट सोर्सिंग कर्मचारी तैनात कराने, पटेल पार्क में ओपन जिम लगवाने, सफाई कर्मचारियों के लिए रेनकोट खरीदे जाने आदि महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड 22 की सफाई व्यवस्था लचर होने, तिरंगा लाइटें न जलने, वार्ड 10 में आवारा सुअरों के विचरण करने, बोर्ड की बैठकों मे पास होने वाले सभी प्रस्तावों का क्रियान्वयन न होने, बोर्ड की बैठकें प्रत्येक माह न होने और वार्ड पांच की स्वीकृत दो सड़कें न बनने आदि मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। जिससे बैठक की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए रुक गई थी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने हस्तक्षेप कर बैठक की कार्यवाही शुरू कराई। बैठक का संचालन ईओ वंदना शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में फिरासत बेग, सज्जन खां, नवनी दुबे, अलाउद्दीन मंसूरी, राजेश सिंह, माधुरी देवी, राकेश गंगवार, राकेश बाथम, अजमत यार खां, मोहम्मद असलम, शबाना बेगम, नजमा, सावित्री देवी, असलम खां, निर्मला देवी, रफी अहमद, गजेंद्र पाल, किरन देवी, अंजू देवी, रितेश प्रताप आदि सभासद मौजूद थे। कार्यालय अधीक्षक अकरम खां ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed