{"_id":"6898e1bf77210c9b910a689e","slug":"multi-purpose-hall-and-lab-are-ready-in-10-schools-work-is-going-on-in-the-remaining-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141627-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 10 स्कूलों में मल्टी परपज हॉल व लैब तैयार, शेष में कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 10 स्कूलों में मल्टी परपज हॉल व लैब तैयार, शेष में कार्य जारी
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास तेज हो गए हैं। करीब एक साल पहले शुरू हुई इस पहल के तहत 10 विद्यालयों में मल्टी परपज हॉल, कंप्यूटर लैब, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब इन नई सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
जिले के 30 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण व सह-पाठयक्रम गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से काम शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत मल्टी परपज हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जो न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सभाओं के लिए उपयोगी होगा, बल्कि परीक्षाओं और प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन में भी सहायक साबित होगा।
इसके साथ ही अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही हैं, जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा के अवसर मिलेंगे। शौचालय और पेयजल की बेहतर व्यवस्था भी इस योजना का अहम हिस्सा है, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में शिक्षा प्राप्त हो सके। फिलहाल, 10 विद्यालयों में कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और शेष स्कूलों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि शेष कार्यों के लिए किस्त जारी होने वाली है। बजट जारी होते ही शेष विद्यालयों में भी काम की गति तेज कराई जाएगी। उनका कहना है कि यह सुविधाएं न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएंगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शिक्षा के स्तर में संतुलन बनाने में भी मदद करेंगी। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि इन सुविधाओं के पूरा होने से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा।