फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muharram: 90 Tajiyas will come out in the city, tight security arrangements

मोहर्रम पर शहर में निकलेंगे 90 ताजिया, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त

Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Muharram: 90 Tajiyas will come out in the city, tight security arrangements
पीलीभीत। मोहर्रम को लेकर नौ जुलाई को ताजिया जुलूस सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। शहर में 90 ताजिये निकाले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए बाहर से भी फोर्स को लगाया जाएगा। निर्धारित रूट से ही ताजिये का जुलूस निकलवाया जाएगा। उस दिन टाइगर तिराहे से कांवडिय़ों का आवागमन बंद रहे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में निकले वाले जुलूस में 60 ताजिया शामिल रहे। इस जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीन इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेक्टर, 58 कांस्टेबल स्थनीय के अलावा छह इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर, 50 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 15 महिला पुलिस कर्मी तैनात की जाएगी। सुनगढ़ी क्षेत्र में निकले वाले जुलूस में 30 ताजिया निकाले जाएंगे। इसमें एक इंस्पेक्टर, 11 सब इंस्पेक्टर, 71 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 23 महिला पुलिस कर्मी के अलावा बाहर से तीन इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, 25 हेड कांस्टेबल, आठ महिला पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा। इसके अलाला सीओ सिटी और एएसपी भी सुरक्षा को लेकर भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

इन स्थानों से निकलेगा ताजिया जुलूस
शहर में बेलो चौराहे पर ताजिया एकत्र होंगे। इसके बाद कमल्ले चौराहा होते हुए सुनहरी मस्जिद, ड्रमंडगंज चौराहा बरेली दरवाजा, जाटों चौराहा से एकता सरोवर तिराहा। इसके बाद एकता सरोवर से रोडवेज होते हुए रेलवे क्रॉसिंग से करबला पहुंचेंगे। लालरोड से निकलने वाला जुलूस सुनहरी मस्जिद से ड्रमंडगंज चौराहे की ओर मोड़ जाएगा। सभी रूट पर पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जुलूस नौ जुलाई को दोपहर दो बजे से शुरू होकर सूर्यअस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर तिराहा से कांवड़ियों का प्रवेश रहेगा बंद
पुलिस अफसरों के अनुसार वैसे तो कोई भी कांवड़ियाें का जुलूस उस दिन नहीं है। इसके बाद भी अगर कोई कांवड़ियों का जत्था आता है, तो उसे टाइगर तिराहे से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। टाइगर तिराहे से असम चौराहे से मंडी गेट होते हुए नौगवा चौराहे पर निकाला जाएगा। इसके बाद दूधियानाथ मंदिर रोड से बाजार होते हुए ड्रमंडगंज चौराहे से कोतवाली रोड पर पहुंचा जाएगा। वहां से गौरीशंकर मंदिर के ओर कांवड़िये जा सकेंगे।

ताजिया जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। उस दिन अगर कोई कांवड़ियों का जत्था आता है, तो उसे असम हाईवे से दूधियानाथ मंदिर होते हुए ड्रमंडगंज चौराहों से निकला जाएगा। शांति व्यवस्था के साथ जुलूस संपन्न कराया जाएगा। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed