फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MRF center became junk but garbage was not disposed of.

Pilibhit News: एमआरएफ सेंटर बनकर कबाड़ हो गया पर कूड़ा निस्तारण नहीं हुआ

Tue, 12 Mar 2024 11:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
MRF center became junk but garbage was not disposed of.
पूरनपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना से नगर पालिका पूरनपुर में 33.37 लाख रुपये की लागत से बना मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) सेंटर कबाड़ हो रहा है। लोकार्पण के 16 महीने बाद भी यहां कूड़ा का निस्तारण तो नहीं हुआ, बल्कि सेंटर का गेट और अन्य सामान चोरी हो गया है। इससे नगर से निकला कूड़ा परिसर के अलावा सड़क किनारे डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन




नगर पालिका ने नगर के कूड़े का निस्तारण और आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2022 में स्वच्छ भारत मिशन से मुझा रोड पर एमआरएफ सेंटर बनवाया था। इसके निर्माण पर 33 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई। निर्माण में मात्र दीवार उठाकर कुछ जगह में टिनशेड डाला गया। लोहे का गेट भी लगाया गया।
विज्ञापन

पालिका ने बगैर मशीनें लगाए अक्तूबर 2022 में इसका लोकार्पण भी कर दिया, लेकिन इस एमआरएफ सेंटर में कूड़े का निस्तारण अब तक शुरू नहीं हो सका। कूड़ा अब तक सेंटर परिसर और सड़क किनारे ही डाला जा रहा है। सेंटर के समीप मुझा रोड किनारे तक डाले गए कूड़े से इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों को बदबू के चलते आवागमन में असुविधा होती है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन आंखें मूंदे रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बिजली कनेक्शन बना संचालन में बाधा
एमआरएफ सेंटर के संचालन में बिजली कनेक्शन की समस्या बाधा बनी है। पालिका करीब डेढ़ वर्ष से एमआरएफ सेंटर पर बिजली कनेक्शन ही नहीं करा सकी है।
-
चोरी हो गए गेट व ग्रिल, परिसर में भी मिट्टी का खनन

एमआरएफ सेंटर में लगा लोहे का गेट चोरी हो गया है। ग्रिल भी गायब है। इसके अलावा परिसर में मिट्टी का खनन कराकर जगह-जगह गड्ढे बना दिए गए हैं।
-
बिजली का कनेक्शन न होने से सेंटर को शुरू नहीं किया जा सका है। फिलहाल सेंटर के समीप तक खंभे लगवा दिए गए है। शीघ्र ही कनेक्शन होने पर सेंटर का शुरू करा दिया जाएगा। बिजली कनेक्शन होने पर ही उसमेें मशीनें लगवाई जाएंगी।
- कृष्ण कुमार सोनकर, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed