फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MP Varun Gandhi said - I will not fold my hands and feet in front of the government, will go to court with evidence

सांसद वरुण गांधी बोले- मैं सरकार के आगे हाथ पैर नहीं जोड़ूंगा, साक्ष्य लेकर कोर्ट जाऊंगा

Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
MP Varun Gandhi said - I will not fold my hands and feet in front of the government, will go to court with evidence
पीलीभीत मंडी समिति में डिप्टी आरएमओ को खरी-खरी सुनाकर कार्रवाई की चेतावनी देते सांसद वरुण गांधी? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। धान की सरकारी खरीद में किसानों की दिक्कतें सुनने के बाद सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को मंडी समिति परिसर में डिप्टी आरएमओ को किसानों के सामने ही खरी-खरी सुनाईं। उन्होंने कहा कि प्रमुख खरीद केंद्रों पर उनका प्रतिनिधि निगरानी करेगा। जो हर चीज को रिकॉर्ड करेगा। साक्ष्य एकत्र करेगा। अगर यह पता लगा कि भ्रष्टाचार है या किसान के साथ क्रूरता हो रही है तो मैं सरकार के सामने हाथ-पैर नहीं जोड़ूंगा। मैं सीधे साक्ष्य लेकर कोर्ट जाऊंगा और आप सबको मैं गिरफ्तार कराऊंगा।
विज्ञापन

सांसद ने डिप्टी आरएमओ को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग अच्छी तरह इस बात को जानते हैं मोहम्मदी में एक किसान ने अपने धान को खुद आग लगाई। पीलीभीत में भी ऐसा हुआ और 17 जिलों में दिक्कत है। किसान खुद अपने धान में आग लगा रहा है। ये पूरे उत्तर प्रदेश और राष्ट्र के लिए शर्म का विषय बन गया है। डिप्टी आरएमओ ज्ञानचंद वर्मा की ओर मुखातिब होते हुए सांसद बोले - आप जानते ही हैं कि किसान इस समय कष्ट में हैं। महंगाई का सामना कर रहा है। पूरे राष्ट्र में फर्टिलाइजर की कमी है। बाढ़ और बारिश से तबाही आई है फिर भी आप लोग हर चीज में झूठा कारण ढूंढते हैं। कभी आप कहते हैं नमी है। कभी आप कहते हैं, टूटन है। कभी आप कहते हैं कि धान काला है। उसे आप रिजेक्ट करते हो। वैसे ही किसान इस समय मरने के कगार पर है। आप उसके धान को रिजेक्ट करने के बाद भेजते हो अपने मित्रों के पास जो मंडी के बाहर खड़े रहते हैं, राइस मिल मालिक और बिचौलिए को किसान 1100-1200 रुपये प्रति क्विंटल में ही धान बेचते हैं। वह लोग आपके पास आकर 1940 रुपये के रेट पर धान बेच रहे हैं। पूरे देश में नेक्सेस दिख रहा है। आप क्यों उन किसानों की बददुआ लेना चाहते जो पहले से टूटे हुए हैं। यह सवाल करते हुए वरुण गांधी पूरनपुर मंडी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

किसानों से पूछी समस्याएं
पीलीभीत। पूरनपुर और पीलीभीत में वरुण गांधी ने किसानों से भी जानकारी ली और पल्लेदारों का हाल देखा। उन्होंने अपने दौरे को लेकर शुक्रवार को दोपहर एक ट्वीट भी किया है। जिसमें में कहा कि जब तक एसएमपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, मंडियों में ऐसे ही किसानों को शोषण होता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को उचित कीमत पर न खरीदना केवल फसल खरीद तक ही सीमित नहीं है। इसका व्यापक असर पड़ता है। किसानों की नई पीढ़ी अब खेती को छोड़ रही है। इससे आने वाले समय में देश और दुनिया के सामने खाद्यान्न का संकट पैदा हो सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री का कानूनी अधिकार दिया जाना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में दूर की गई अव्यवस्था
बिलसंडा। सांसद वरुण गांधी के दौरे से पहले केंद्र संचालक अव्यवस्थाओं को सही करने में लगे रहे। घनश्यामपुर क्रय केंद्र पर अवस्थाएं हावी थीं। सांसद वरुण गांधी आने की सूचना पर क्रय केंद्र पर आनन-फानन में डस्टर, बारदाना समेत तमाम व्यवस्थाओं को सही किया गया। बमरोली क्रय केंद्र पर भी अफरातफरी का माहौल रहा। देर शाम जब वरुण गांधी का काफिला बिलसंडा से निकल गया तब सभी क्रय क्रय केंद्र प्रभारियों ने राहत की सांस ली। संवाद
सांसद ने पूरनपुर में किसानों की समस्याएं सुनीं
पूरनपुर। सासंद वरुण गांधी ने पीसीयू के खरीद केंद्र पर पहुंचकर किसानों से समस्याएं पूछी। अधिकांश किसानों ने सब कुछ ठीक चलने की जानकारी सांसद को दी। उन्होंने प्रतिनिधि के रूप में डीपी यादव को खरीद केंद्र पर रहने और धान खरीद में गड़बड़ी मिलने पर इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित, मिलाप सिंह, एसडीएम रामस्वरूप, सीओ लल्लन सिंह, मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला, डॉ. गुरदेव सिंह आदि थे।

सांसद से खरीद होने पर नाराजगी व्यक्त की
बीसलपुर। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंडी के सभी 17 राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि एफसीआई और मंडी समिति का केंद्र अभी तक शुरू ही नहीं हुआ। मंडी में 16 क्रय केंद्र चलते हुए मिले। पूछने पर पता चला कि इन केंद्रों पर अभी तक मात्र आठ हजार क्विंटल धान की तौल हो पाई है। उन्होंने तौल को कम बताते हुए केंद्र प्रभारियों से तौल बढ़ाने को कहा। सांसद ने केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताते हुए धान की तौल अपेक्षित गति से करने को कहा। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह एवं काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed