{"_id":"6001d12a8ebc3e3403560329","slug":"mp-varun-gandhi-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4338879138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों से बढ़ेगी किसानों की आय: वरुण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों से बढ़ेगी किसानों की आय: वरुण गांधी
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते सांसद वरूण गांधी।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि कृषि कानून किसानों की आय बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं, इसका सर्वाधिक लाभ सीमांत किसान को मिलेगा। अभी तक चले आ रहे सिस्टम में किसान को सीमित दायरे में रखा गया था, लेकिन इन कानूनों से किसान को बाजार मिलेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी प्रणाली भी पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रधानमंत्री पर किसान भरोसा करें। उन्होंने जो बोला, उसे हमेशा लागू करके दिखाया है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए उपलब्धियों को गिनाया।
दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को सांसद वरुण गांधी ने एक होटल में भाजपा जिला कार्यकारिणी और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। दोपहर तीन बजे हुई प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि वह गरीबों के लिए विधिक मदद को एक प्रयास जल्द शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर योजना तैयार कर रहे हैं ताकि गरीबों को न्यायिक प्रक्रिया में मदद के लिए वकील मुहैया हो सके। इसके अलावा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण को लेकर डीएम से बात करेंगे, सब सही रहा तो गांधी स्टेडियम में शुरू कराएंगे। कृषि कानूनों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की खुशहाली के लिए जो कदम उठाएं हैं उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनैतिक दल एमएसपी आदि को लेकर भ्रम पैदा करने में लगे हैं।
एक राष्ट्र एक चुनाव पर कहा कि इससे धन के साथ ही समय की बचत होगी। कहा कि सामाजिक राजनीतिक सुधार के लिए आत्मचिंतन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करें, पेड़ लगाएं, पशुओं और पर्यावरण के लिए काम करें। आर्थिक रूप से मजबूत लोग निर्धन बच्चों की पढ़ाई में मदद करें। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, पर्ची सिस्टम में आ रही दिक्कत, टाइगर रिजर्व की फेंसिंग आदि समस्याओं के बारे में कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए प्रतिनिधि मंडल को प्रवक्ता एमआर मलिक के साथ डीएम से मुलाकात करने के निर्देश दिए।