फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MP Varun Gandhi in Pilibhit

अलग पहचान बनाने को राजनीति से हटकर भी करें समाजसेवा: वरुण गांधी

Fri, 15 Jan 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
MP Varun Gandhi in Pilibhit
श्री गौरीशंकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सांसद वरुण गांधी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है। इसके अतिरिक्त भी अपनी रुचि वाला कोई ऐसा काम चुनकर समाज की सेवा करने का प्रयास करें जो आपको अलग पहचान दे। आपका और आपके परिवार का नाम रोशन करे। सभासद और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को कहा। बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद वरुण गांधी का बरेली हाईवे पर खमरिया पुल के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फिर वह मोहल्ला पकड़िया स्थित छेवी पाताशाही गुरुद्वारा और प्राचीन गौरीशंकर मंदिर पहुंचे। गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास लगाई। वहीं मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में मौजूद असहायों को कंबल और आर्थिक मदद दी। इसके बाद नौगवां चौराहा के पास एक होटल में पार्टी के जनपद भर के मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों और सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने मां मेनका गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति से थोड़ा अलग हटकर भी पशु, पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर पहचान बनाई। नतीजतन आज उनका नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पशुप्रेमी और पर्यावरणविद के रूप में सबके सामने है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, प्रवक्ता एमआर मलिक, वतनदीप मिश्रा, गोकुल प्रसाद मौर्य, देवी सिंह, आलोक कुमार, संजीव सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed