{"_id":"b8174eda5bbab82e7ce62cbf220757a2","slug":"mp-model-village-fever-death-of-the-aged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श गांव में बुखार से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श गांव में बुखार से वृद्ध की मौत
Gungchai
Updated Sun, 20 Sep 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी 65 वर्षीय रामदयाल की तेज बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। आसपास गांव में भी कई लोग तेज बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी राजबहादुर ने बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता रामदयाल को पखवाड़ा भर पहले बुखार ने चपेट में ले लिया था। गांव में ही इलाज कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसको शनिवार को जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनको दिमागी बुखार होने की जानकारी दी। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वृद्ध का शव घर पहुंचने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। उधर, गांव निवासी शंकर लाल का चार वर्षीय पुत्र अभिषेक, प्रेमपाल की छह वर्षीय पुत्री डाली, प्रेमपाल की पत्नी अनुराधा, गांव रघुनाथपुर के 45 वर्षीय तरसेम सिंह, 28 वर्षीय सरजीत सिंह, गांव नरायनपुर निवासी चंद्रपाल की दो वर्षीय पुत्री आरती, चार वर्षीय पुत्र करन, रामचंद्र की 45 वर्षीय पत्नी सरला देवी बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि सांसद आदर्श गांव में चार बार कैंप किया गया। गांव में वृद्ध की बुखार से मौत की सूचना किसी ने नहीं दी। सोमवार को गांव में टीम भेजकर दिखवाया जाएगा।