{"_id":"d9c98a05ddeb09e3e99232b0bf50bce7","slug":"mp-model-village-checks-in-good-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर..... सांसद आदर्श गांव में अच्छे दिनों की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर..... सांसद आदर्श गांव में अच्छे दिनों की कवायद शुरू
पीलीभीत।
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासंद आदर्श गांव के अच्छे दिन आने की कवायद शुरू हो गई है। अमर उजाला की
विज्ञापन
खबर बाद सीडीओ ने अधिकारियों की बैठक कर गांव में कराए जाने वाले विकास
कार्यों के प्रस्ताव मांगे। प्रस्तावित कार्यों को जुलाई 2016 तक पूरा
कराया जाएगा।
जिले की सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने प्रधानमंत्री के आहवान पर पूरनपुर तहसील के गांव गुलड़िया भूपसिंह को सितंबर में गोद लेकर आदर्श गांव घोषित किया था। इससे गांव के विकास की आस जगी थी लेकिन आठ माह बाद भी गांव में कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं हुए। प्रधान शांतिदेवी ने भी अधिकारियों को इस बावत पत्र लिखकर कार्य कराने की मांग की थी। अमर उजाला ने 14 अप्रैल के अंक में ‘कैसे आएंगे सांसद आदर्श गांव के अच्छे दिन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर पर प्रशासन ने संज्ञान लिया और डीएम के निर्देश पर शनिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, डीपीआरओ, कृषि, पशु चिकित्सा, मनरेगा, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, समाजकल्याण, पूर्ति विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को बताया कि गांव विकास के लिए विलेज डेवलेपमेंट प्लान तैयार किया जाना है। इसके लिए सभी अपने विभाग से प्रस्ताव तैयार करें। सीडीओ ने बताया कि गांव में विकास कार्यों के अलावा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएंगे जाएंगे। बैठक में डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, पीडी आरबी भारस्कर, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. ओम चौहान, डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अंबरीष यादव, परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी, अभियंता विष्णु कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।