{"_id":"65de4a9fea17e1edbe02dc97","slug":"mp-listened-to-peoples-problems-gave-instructions-to-solve-them-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112668-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं, दिए निराकरण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं, दिए निराकरण के निर्देश
विज्ञापन
शहर की राजा बाग कॉलोनी पहुंचे सांसद वरूण गांधी । स्रोत - प्रतिनिधि
पीलीभीत। संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर आए सांसद वरुण गांधी ने दूसरे दिन मंगलवार की सुबह शंकर साल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जन समस्याएं सुनीं। समस्याओं के बाबत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण के निर्देश दिए।
इसके बाद सांसद शहर में राजाबाग कॉलोनी स्थित कार्यकर्ता कार्तिक सिंह के आवास पर गए और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार का ढाढ़स बंधाया। सांसद राजाबाग कॉलोनी में ही आईटी प्रभारी सूरज शुक्ला के आवास पर भी पहुंचे।
इसके बाद बहेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ सचिव कमलकांत, प्रतिनिधि अमित गंगवार, कार्यालय प्रभारी दीपक पांडेय, रमेश लोधी, बबलू वर्मा, जगदीश लोधी, राजेश सिंह, सुमित मिश्रा, सभासद अवतार सिंह मोनू, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, राधे गंगवार, अनिल किरन आदि मौजूद रहे। संवाद