फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother was seated with Ghatasthapana, cheers resonated

Pilibhit News: घटस्थापना के साथ विराजीं मां, गूंजे जयकारे

Sun, 30 Mar 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 30 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother was seated with Ghatasthapana, cheers resonated
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रंद्धालु।संवाद
पीलीभीत। वासंतिक (चैत्र) नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर से लेकर देहात तक दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ और अन्य धार्मिक आयोजन हुए। पूरे दिन जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र के पहले दिन घरों में घटस्थापना के साथ ही मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की।
विज्ञापन

शहर के माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने माता को चुनरी चढ़ाई और पुष्प अर्पित किए। विधि-विधान से पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती की। गोदावरी स्टेट के मां दुर्गा मंदिर, स्टेडियम मार्ग के हनुमान मंदिर, अशोक काॅलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री की आराधना की।
विज्ञापन

निरंजनकुंज काॅलोनी के महा मातेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। शहर के अलावा पूरनपुर, बिलसंडा, मझोला आदि स्थानों के मंदिरों में भी भक्तों की कतार लगी। माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



85 ने रखा रोजा, 103 बंदियों ने की माता की आराधना
पीलीभीत। जिला जेल में आस्था और विश्वास का अनूठा रंग दिखा। रविवार को नवरात्र के पहले दिन माता की आराधना और अल्लाह की इबादत एक साथ की गई। जेल प्रशासन ने इन बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किए।
पीलीभीत जिला जेल में 103 बंदियों ने नवरात्र का व्रत रखा। इनमें 97 पुरुष और छह महिला बंदी शामिल हैं। माता की आराधना से जेल का माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं, 85 बंदियों ने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की। जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन 97 पुरुष और छह महिला बंदियों ने नवरात्र व्रत रखा। इनके फलाहार की व्यवस्था की गई। रोजेदारों के लिए शहरी और इफ्तार का इंतजाम किया गया।

श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में की पूजा
अमरिया। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने व्रत रहकर घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मंदिरों में पूजा- अर्चना का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। पर्व को लेकर कस्बे में स्थित शिव मंदिर, भूमि सेन मंदिर के अलावा अभेराजपुर, कैंचू टांडा, धुंदरी, मुगला खेड़ा, सरैनी तिरकुनियां, सिरसा, फरदिया, बांसखेड़ा, पौटा आदि में मंदिरों पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे।


माता शैलपुत्री की आराधना की
बीसलपुर। नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। प्रसाद-चढ़ाया और मनौतियां मानी। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा। संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रंद्धालु।संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रंद्धालु।संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रंद्धालु।संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रंद्धालु।संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रंद्धालु।संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रंद्धालु।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed