फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother and daughter were discharged police said did not eat poisonous substance

Pilibhit: थाने में हंगामा करने वाली युवती और उसकी मां ने नहीं खाया था जहर, मेडिकल जांच में पुष्टि

Sat, 01 Apr 2023 03:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2023 03:51 PM IST
सार

आरोपी युवती ने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर हंगामा किया था। ब्लेड से गर्दन भी काट ली थी। युवती ने कहा था कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर मां के साथ उसने जहरीला पदार्थ खाया है, लेकिन मेडिकल जांच में उसकी पुष्टि नहीं हुई। 

विज्ञापन
Mother and daughter were discharged police said did not eat poisonous substance
सामूहिक दुष्कर्म की आरोपी युवती ने किया था हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवती और उसकी मां को इलाज के बाद शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में विषैला पदार्थ खाने की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र की एक युवती ने छह मार्च को एडीजी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद सुनगढ़ी थाने में पीड़िता की तरफ से सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पीड़िता ने साथी छात्रा, उसके पिता व अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में बयान कराए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्ती की जाने लगी।
विज्ञापन

ब्लेड से काट ली थी गर्दन 

गुरुवार को इस मामले में आरोपी युवती ने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर हंगामा किया था। ब्लेड से गर्दन भी काट ली थी। युवती ने खुद के परिवार को बेगुनाह बताते हुए न्याय की मांग की थी। यह भी कहा था कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर मां के साथ उसने जहरीला पदार्थ खाया है। युवती व उसकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 12 बजे दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन मां-बेटी को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग से जुड़े कर्मचारी पहुंचे थे अस्पताल

दुष्कर्म पीड़ित युवती और उसकी मां के जहरीला पदार्थ खाने की बात उच्चाधिकारियों तक भी पहुंची। ऐसा वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण भी हुआ। जिसके चलते खुफिया विभाग के कर्मचारी भी शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे, हालांकि उस वक्त तक मां-बेटी को डिस्चार्ज कर ले जाया जा चुका था।

सुनगढ़ी थाने के इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। जहरीला पदार्थ खाने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed